फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up 3300 buses will run in ardh kumbh.

अर्द्धकुंभ में 3300 बसें चलाएगा उत्तरप्रदेश

Sat, 12 Dec 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Dec 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
up 3300 buses will run in ardh kumbh.

अर्द्धकुंभ शुरू होने में एक माह से भी कम समय है। इसलिए परिवहन विभाग श्रद्धालुओं को लाने ले जाने की व्यवस्था बनाने में जुटा है।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर शुक्रवार को परिवहन निगम के मुख्यालय में सीमावर्ती राज्यों के परिवहन अफसरों की बैठक हुई, जिसमें परिवहन विभाग ने भीड़भाड़ के दौरान राज्यों से अतिरिक्त बसें चलाने की अपील की। निगम ने अर्द्धकुंभ के दौरान सबसे ज्यादा 3300 बसें उत्तर प्रदेश से चलाने की मांग की है। साथ ही अन्य प्रदेशों से भी व्यवस्था के अनुसार बस की डिमांड की गई।

शुक्रवार को निगम मुख्यालय में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और राजस्थान परिवहन अफसरों की बैठक में लगभग 6400 बसें चलाने का निर्णय लिया गया। 6400 में से 5900 बसें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान प्रदेशों से संचालन की बात कही गई। बेड़ा कम होने के बाद भी उत्तराखंड 500 बसें विशेष तौर पर चलाएगा।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय हुआ कि जिन स्थानों से श्रद्धालुओं का ज्यादा दबाव रहेगा ये अतिरिक्त बसें वहीं से चलाई जाएंगी। इस दौरान जीएम प्रशासन उदय सिंह राणा, जीएम संचालन दीपक जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ तक नही बढ़ेगा बेड़ा!
उत्तराखंड परिवहन निगम बसों को बेड़ा बढ़ाने के लिए शासन से 100 करोड़ केलोन की मंजूरी मिलने के बाद अभी तक पैसा रिलीज नहीं हुआ है। इसलिए निगम ने अभी तक किसी कंपनी को बस खरीदने के लिए आर्डर नहीं दिया। हालांकि निगम अफसरों का दावा है कि वो फरवरी माह में बसों की खरीद की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे। ऐसे में यह लगभग साफ हो गया कि अभी अर्द्धकुंभ तक बसों का बेड़ा नहीं बढ़ेगा।


हर प्रदेश का एक नोडल अधिकारी

निगम मुख्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि हर प्रदेश का परिवहन निगम अर्र्द्धकुंभ के लिए अपना एक नोडल अफसर बनाएगा, जिससे बसों के संचालन में समन्वय बना रहे। निगम प्रबंधन ने सभी प्रदेशों से नोडल अधिकारी और कर्मचारियों की सूची बनाकर देने की अपील की। ताकि मेले में कैंप आदि व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाया जा सके।

ये रहेगी बसों की स्थिति
राज्य-बस
उत्तर प्रदेश-3300
हरियाणा-850
पंजाब-550
हिमाचल-400
राजस्थान-800
उत्तराखंड-500

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed