फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code: Preparations for implementing UCC in Uttarakhand Starts training work begins in districts

UCC: उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारी शुरू, जिलों से प्रशिक्षण कार्य की शुरुआत, 20 तक करना होगा पूरा

Sun, 05 Jan 2025 11:16 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द अपने जिलों में प्रशिक्षण के लिए स्थान तय करें। इन स्थानों पर पंजीयक और उप-पंजीयकों के लिए आवश्यक उपकरण, सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Uniform Civil Code: Preparations for implementing UCC in Uttarakhand Starts training work begins in districts
यूसीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिसके लिए जिलों से प्रशिक्षण कार्य की शुरुआत की जा रही है। साथ ही 20 जनवरी तक सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण कार्य पूरा करने का लक्ष्य भी तय कर लिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली ने जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और उप-जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द अपने जिलों में प्रशिक्षण के लिए स्थान तय करें। इन स्थानों पर पंजीयक और उप-पंजीयकों के लिए आवश्यक उपकरण, सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सीएससी एसपीवी को प्रशिक्षण भागीदार बनाया गया है। यह संस्था यूसीसी की प्रक्रियाओं को समझने व इसे लागू करने का प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी बोले- जमीनों की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए होगा भू-कानून

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीडीए ने बनाया विशेष एप्लिकेशन
सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने यूसीसी लागू करने के लिए एक विशेष एप्लिकेशन विकसित किया है। आईटीडीए यह सुनिश्चित करेगी कि यह एप्लिकेशन सभी जगह सही तरीके से कार्य करे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तीन सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अभियोजन विभाग सभी हितधारकों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए इन सहायता केंद्रों का संचालन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed