फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Told There will be a land law for those who do indiscriminate buying and selling

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- जमीनों की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए होगा भू-कानून

Sun, 05 Jan 2025 10:40 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Jan 2025 10:40 AM IST
सार

निवेश से ही रोजगार के नए अवसर बनेंगे और राज्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार समान नागरिक संहिता का वादा भी पूरा करने जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Told There will be a land law for those who do indiscriminate buying and selling
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनों की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए सरकार भू-कानून ला रही है। भू-कानून आने से पहले ही प्रावधानों के उल्लंघन में 750 मामलों की जमीन सरकार में निहित की जा चुकी है। ये वो जमीनें थीं जिनको खरीदने के बाद दुरुपयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि राज्य के हितधारकों (निवेशकों) को भू-कानून से राहत होगी। कहा कि राज्य के विकास के लिए निवेश जरूरी है। निवेश से ही रोजगार के नए अवसर बनेंगे और राज्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार समान नागरिक संहिता का वादा भी पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में संबोधन के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हितधारकों के सुझाव लेकर ही कदम आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


भू-कानून के लिए हितधारकों से चर्चा और सुझाव लिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी जनता से लगातार सुझाव प्राप्त कर रहे हैं। हम भू-कानून भी लागू करने की शुरुआत करने वाले हैं। पिछले वर्ष राज्य सरकार ने निवेशक सम्मेलन किया था। उस सम्मेलन में 3.54 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News:  वन विभाग का ऐसा हाल...जंगल संवारने को मिले अरबों, खर्च नहीं कर पा रहे अफसर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भू-कानून उनके लिए लाया जा रहा है जिन्होंने जमीनों की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त की है। जमीनों का दुरुपयोग किया है, लैंड बैंक बनाया है। जिन्होंने जिस प्रयोजन के लिए जमीन खरीदी थी, उसके लिए उसका उपयोग नहीं किया।

जिन्होंने एमओयू किए हैं, हम उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। निवेश आना भी जरूरी है। रोजगार का सृजन भी होना जरूरी है। हमें विकास की ओर भी बढ़ना है। सीएम ने कहा कि हमारे यहां जितने भी प्राकृतिक संसाधन है, उनका हमें सदुपयोग करना है, दोहन नहीं करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed