{"_id":"679b37800f31c8475505508a","slug":"uniform-civil-code-dr-v-shanmugam-finance-secretary-becomes-ucc-registrar-general-uttarakhand-news-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: डॉ वी षणमुगम बने UCC के महानिबंधक, सचिव वित्त के पद पर थे अब तक कार्यरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: डॉ वी षणमुगम बने UCC के महानिबंधक, सचिव वित्त के पद पर थे अब तक कार्यरत
Thu, 30 Jan 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:05 PM IST
सार
यूसीसी में दायित्वों का निर्वहन किए जाने के लिए डॉ वी षणमुगम को महानिबंधक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ वी षणमुगम (सचिव वित्त ) को यूसीसी का महानिबंधक बनाया गया है। उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in और नियमावली का लोकार्पण किया। वहीं, इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई। इसी के साथ स्वतंत्र भारत के इतिहास में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना।
विज्ञापन
समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी थी। इसके बाद आठ मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। विधानसभा से पास होने के बाद इस इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...महाकुंभ भगदड़: उत्तराखंड के 16 लोग फंसे, एक युवक लापता; विजेंद्र ने फोन पर सुनाई आपबीती, बोले- फोन बंद जा रहा
विज्ञापन
यहां से 12 मार्च 2024 को इस अधिनियम पर राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया। इसके बाद यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्थाएं लागू की गईं। नागरिकों और अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए गए। बीती 20 जनवरी को यूसीसी की नियमावली को अंतिम रूप देकर कैबिनेट ने इसे पास कर दिया।