फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mahakumbh 2025: people from Jeetpur Negi area near haldwani who went to Mahakumbh got trapped

महाकुंभ भगदड़: उत्तराखंड के 16 लोग फंसे, एक युवक लापता; विजेंद्र ने फोन पर सुनाई आपबीती, बोले- फोन बंद जा रहा

Thu, 30 Jan 2025 12:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Jan 2025 12:38 PM IST
सार

महाकुंभ स्नान के लिए हल्द्वानी शहर से सटे जीतपुर नेगी गांव से गए लोग वहां मची भगदड़ के बाद फंस गए। दल में शामिल एक अन्य युवक बुधवार तड़के से लापता है। उनका फोन भी बंद जा रहा है। साथ गए लोग पिछले कई घंटों से लापता युवक का इंतजार कर रहे है।

विज्ञापन
mahakumbh 2025: people from Jeetpur Negi area near haldwani who went to Mahakumbh got trapped
महाकुंभ में भीड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए हल्द्वानी शहर से सटे जीतपुर नेगी गांव से गए 16 लोग वहां मची भगदड़ के बाद फंस गए। दल में शामिल एक अन्य युवक बुधवार तड़के से लापता है, रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। अन्य लोग किसी तरह भीड़ से निकलकर झूंसी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर रहे।

विज्ञापन


जीतपुर नेगी के विजेंद्र कुमार, वीरवती, मयंक, प्रियांशु, धरमपाल, भगवती, जयराम सहित 17 लोग हल्द्वानी से मंगलवार को ट्रेन से प्रयागराज रवाना हुए थे। मंगलवार रात 10 बजे वे लोग वहां पहुंच गए। दल में शामिल विजेंद्र ने फोन पर बताया कि वहां से वे लोग सीधे स्नान के लिए संगम की तरफ गए। वहां रात में अचानक भगदड़ गच गई। दल के सभी लोग किसी तरह से वहां से निकलकर आए और झूंसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां से दल के एक व्यक्ति प्रेम शंकर मौर्य गायब थे।
विज्ञापन


विजेंद्र ने बताया कि जब उनके फोन पर कॉल की दो बार घंटी गई और उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। विजेंद्र ने बताया कि पिछले 19 घंटे से वे सभी प्रेम शंकर के इंतजार में हैं। उन्होंने बताया कि यहां हर तरफ लोगों का रैला दिख रहा है। किससे पूछे कहां मदद मांगे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। रेल व बस सभी सेवा बंद है। सभी परेशान हैं और मदद की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी शहर से ही प्रयागराज के लिए गईं थी 70 से ज्यादा प्राइवेट बसें
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए हल्द्वानी शहर से ही 70 से ज्यादा बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। इन बसों से 3500 से ज्यादा लोग गए हैं। वहां मची भगदड़ के बाद बुधवार तड़के तीन बजे इन बसों को प्रयागराज से तकरीबन 70 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद इन बसों को धीरे-धीरे रवाना किया गया। बसों के यात्रियों ने बताया कि 70 किलोमीटर का सफर उन लोगों ने 12 से 15 घंटे में तय किया। बुधवार की देर रात आठ बजे तक ये बसें प्रयागराज पहुंचीं और यात्रियों ने अलग-अलग घाटों पर स्नान किया। महाकुंभ में हल्द्वानी से मंगलवार को सबसे ज्यादा बसें गईं। प्राइवेट बस यूनियन के हरित कपूर ने बताया कि कम से कम 70 बसें तो गई ही हैं। संख्या और भी ज्यादा हो सकती। उन्होंने बताया कि एक बस के चालक से उनकी बात हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं और बुधवार रात करीब नौ बजे सभी ने स्नान भी कर लिया। बृहस्पतिवार को सबकी वापसी होनी है।

कहीं लिफ्ट ली तो कहीं ऑटो से पूरा किया 70 किलोमीटर का सफर
हल्द्वानी शहर के कमलेश तिवारी अपने दोस्त सुनील पांडे और मोहित के साथ महाकुंभ नगर के लिए मंगलवार को रवाना हुए। उन्होंने वॉल्वो बस से ऑनलाइन बुकिंग की थी। मंगलवार शाम हल्द्वानी से चले तो बुधवार की सुबह तीन बजे वे प्रयागराज से 70 किलोमीटर पहले पहुंचे। वहा बस चालक ने सुबह नौ बजे बताया कि बस आगे नहीं जा पाएगी और वापस जाना पड़ेगा। इस पर कमलेश तिवारी अपने दोस्तों के साथ उतर गए और लिफ्ट लेकर व ऑटो पकड़कर शाम सात बजे महाकुंभ नगर पहुंच गए। कमलेश तिवारी ने रात दस बजे फोन पर हुई वार्ता में बताया कि वे संगम में स्नान करके लौट रहे हैं। अब वहां भीड़ कम है। प्रयागराज तक आने में दिक्कत जरूरी हुई, लेकिन स्नान के बाद सब दर्द मिट गया।

महाकुंभ में हादसे के बाद रोकी गई बसें घंटों बाद हल्द्वानी हुईं रवाना
प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार तड़के भगदड़ से हुए हादसे के बाद प्रतापगढ़ और झूंसी में रोकी गईं काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो की पांच बसों को शाम सात बजे रवाना किया गया। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने हादसे के बाद अन्य राज्यों की बसों को सीमाओं पर ही रोक दिया। इससे हल्द्वानी से मंगलवार को प्रयागराज के लिए गईं बसें बुधवार सुबह प्रतापगढ़ और झूंसी में ही फंस गईं। काठगोदाम डिपो की दो वॉल्वो और हल्द्वानी की चार साधारण बसें प्रयागराज से कई किलोमीटर दूर रोकी गईं। इससे यात्रियों को अन्य साधनों से या पैदल चल कर प्रयागराज पहुंचना पड़ा। जबकि दोपहर को हल्द्वानी वापसी के लिए यात्री भीड़ के चलते बसों तक नहीं पहुंच पाए। वॉल्वो में ऑनलाइन बुकिंग कराने वाली सवारियों ने परिचालकों ने फोन भी किया। बताया कि वे प्रयागराज में फंसे हैं और भीड़ के कारण बसों तक पहुंच नहीं पा रहे। कई घंटे बाद वे अपनी बस तक पहुंच पाए।

हल्द्वानी डिपो की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी इंदिरा भट्ट ने बताया कि प्रयागराज में हुए हादसे के चलते हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की बसों को प्रतापगढ़ और झूंसी में रोक दिया गया था। शाम सात बजे के बाद बसें हल्द्वानी के लिए रवाना हुईं।

 

फोन बंद जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed