फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unemployed B.Ed would not become teachers.

बड़ी खबरः हजारों बीएड प्रशिक्षित नहीं बन पाएंगे शिक्षक

Tue, 20 Oct 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Oct 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
unemployed B.Ed would not become teachers.

हजारों बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों का बेसिक स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना अब धरा रह जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की गाइड लाइन के अनुसार 31 मार्च 2016 के बाद बीएड टीईटी प्रशिक्षितों को बेसिक स्कूलों में नियुक्ति नहीं मिल पाएगी। इसके बावजूद विभागीय हीलाहवाली के चलते कुछ खाली पदों पर भी इनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

उत्तराखंड में बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति पाते रहे हैं, बेसिक स्कूलों में इन्हें नियुक्ति मिलने के बाद प्रदेश भर में जगह-जगह बीएड़ कॉलेज खुले, सरकार की ओर से भी आंख मूंद कर इन कॉलेजों को मान्यता दी गई।
विज्ञापन


लेकिन अब बेरोजगारों की संख्या तीस हजार के पार है, वहीं विभाग में शिक्षकों के मुश्किल से 1500 पद रिक्त हैं, इन पदों पर भी 31 मार्च 2016 तक नियुक्ति न हुई तो यह बेरोजगार भविष्य में बेसिक स्कूलों में नियुक्ति नहीं पा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

unemployed B.Ed would not become teachers.

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने बीएड प्रशिक्षितों को सरकारी बेसिक स्कूलों में नियुक्ति के लिए 31 मार्च 2015 तक के लिए अंतिम अवसर दिया था, इससे हजारों बेरोजगार नियुक्ति से वंचित रह गए थे, इस पर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर एनसीटीई ने नियुक्ति की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2016 की है।

यह भी है अड़चन

प्रदेश की विभिन्न डायटों में डीएलएड कोर्स चल रहा है। ऐसे में भविष्य में यदि शिक्षकों की भर्ती हुई तो बीएल प्रशिक्षितों के बजाए बीएलएड कर चुके अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने बीएड प्रशिक्षितों को बेसिक में नियुक्ति के लिए 31 मार्च 2016 तक की अंतिम तिथि दी है, इसके बाद इनकी नियुक्ति नहीं हो पाएगी।
- मुकुल सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक एसएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed