{"_id":"ae1ac1166c865c0c80b41b422ab660e1","slug":"under-ground-subway-in-dehradun-clock-tower-chowk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः घंटाघर चौक पर बनेगा भूमिगत मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः घंटाघर चौक पर बनेगा भूमिगत मार्ग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में राजपुर रोड से पलटन बाजार को जोड़ने वाले प्रस्तावित सब-वे (भूमिगत पैदल पथ) के निर्माण की कवायद परवान चढ़ने लगी है।
विज्ञापन
एमडीडीए ने करीब सात करोड़ की लागत से बनने वाले सब-वे का डिजाइन तैयार कर लिया है। सब-वे के साथ ही दून का दिल माने जाने वाले ऐतिहासिक घंटाघर चौराहे का सुंदरीकरण कर उसकी मजबूती का भी परीक्षण किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए एमडीडीए जल्द ही राजपुर रोड और पलटन बाजार के बीच करीब डेढ़ सौ मीटर लंबा सब-वे बनाने जा रहा है।
इसके तैयार होने के बाद राजपुर रोड से पलटन बाजार जाने वाले लोगों को ट्रैफिक के बीच जान जोखिम में डालकर नहीं गुजरना होगा। सब-वे का एक छोर राजपुर रोड के पटेल पार्क से, तो दूसरा पलटन बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित पुरानी पार्किंग में होगा।
विज्ञापन
करीब सात करोड़ की लागत से बनने वाला लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबा सब-वे साढ़े तीन फीट चौड़ा होगा। पैदल चलने वालों के साथ ही दोपहिया वाहन चालक भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
एमडीडीए के स्ट्रक्चर इंजीनियर ने इसका डिजाइन भी लगभग फाइनल कर लिया है। चौराहे के सुंदरीकरण का डिजाइन एमडीडीए के अर्बन एंड ट्रांसपोर्ट प्लानिंग एक्सपर्ट जगमोहन सिंह ने तैयार किया है।
चौराहे का सुंदरीकरण
भूमिगत पैदल पथ बनाने के साथ ही घंटाघर चौराहे का सुंदरीकरण भी होगा। चौराहे के भीतर पानी का फव्वारा लगाने के साथ ही चारों तरफ फूल और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। घंटाघर के चारों तरफ हरी घास लगाई जाएगी।
घंटाघर की जांचेंगे मजबूती
इस योजना के तहत घंटाघर की मजबूती का परीक्षण भी किया जाएगा। दीवारों की दरारों और ढांचे का परीक्षण होगा। यदि जरूरत पड़ी तो उसकी वैज्ञानिक तरीके से मरम्मत भी की जाएगी। घंटाघर की घड़ी की मरम्मत और रख-रखाव भी किया जाएगा।
डिजाइन तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें लगभग सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बनने के बाद पलटन बाजार और राजपुर रोड के बीच गुजरने वाले पैदल व दोपहिया वाहन चालकों को खासी राहत मिलेगी।
- आर मिनाक्षी सुंदरम, उपाध्यक्ष, एमडीडीए