फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak Case: Dgp Ashok Kumar told investigation Approximately Completed

Uksssc Paper Leak: डीजीपी बोले, परीक्षा धांधली में पूरी चेन पुलिस गिरफ्त में, जांच लगभग पूरी

Thu, 22 Sep 2022 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

अभी तक की जांच में यही बात सामने आई है कि विभिन्न इलाकों में आरोपियों के अपने-अपने गिरोह हैं। इनका लीडर सैयद सादिक मूसा है। लेकिन, उसे पेपर मुहैया कराने वाला कंपनी का मालिक ही है।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak Case: Dgp Ashok Kumar told investigation Approximately Completed
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में एसटीएफ की जांच लगभग पूरी हो गई है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि इस मामले में अब तक पूरी चेन पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। जबकि, अन्य भर्तियों की जांच में बड़े खुलासे होने बाकी हैं। एसटीएफ वर्तमान में वीडीओ, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती की जांच कर रही है। इनमें कुछ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और भविष्य में बड़ी गिरफ्तारियां होंगी।

विज्ञापन

Uksssc Paper Leak: एसटीएफ ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, गैंगस्टर के 21 आरोपियों की रिमांड मंजूर

विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में अब तक 41 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें से एसटीएफ 18 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस गैंग का लीडर मूसा भी पकड़ा जा चुका है। जबकि, पेपर लीक कराने में बड़ी भूमिका कंपनी के मालिक राजेश चौहान की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक की जांच में यही बात सामने आई है कि विभिन्न इलाकों में आरोपियों के अपने-अपने गिरोह हैं। इनका लीडर सैयद सादिक मूसा है। लेकिन, उसे पेपर मुहैया कराने वाला कंपनी का मालिक ही है। अब तक इस पूरी चेन को गिरफ्तार किया जा चुका है। माना जा सकता है कि अब इस मामले में जांच समाप्ति की ओर है।


उन्होंने बताया कि फिलहाल एसटीएफ वीडीओ भर्ती 2016, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती की जांच कर रही है। इसमें वीडीओ भर्ती में दो, सचिवालय रक्षक में और वन दरोगा भर्ती में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में कुछ आरोपी ऐसे भी हैं जो स्नातक स्तरीय परीक्षा की धांधली में भी शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ में बहुत सी बातें पता चली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकेंगी।


वन आरक्षी मामले में भी हो सकती है कार्रवाई 

वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में एक मुकदमा मंगलौर थाने में दर्ज था। मगर, इसमें आपसी समझौते के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगाई जा चुकी है। हाईकोर्ट के आदेश पर इसकी जांच बंद भी कर दी गई थी। मगर, परिस्थितियों और मुकदमे का परीक्षण किया जा रहा है। अब तक कानूनी सलाह ली जा चुकी है। जल्द ही इस मामले में भी कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed