फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak Case: STF files chargesheet against 18 accused

Uksssc Paper Leak: एसटीएफ ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, गैंगस्टर के 21 आरोपियों की रिमांड मंजूर

Tue, 20 Sep 2022 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

माना जा रहा कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा धांधली में लगभग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिसंबर 2021 में हुई परीक्षा की शुरुआत से ही धांधली की बातें कही जा रही थी। इस पर प्राथमिक जांच हुई और सीएम के आदेश पर गत 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak Case: STF files chargesheet against 18 accused
चार्जशीट दाखिल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 41 में से 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और परीक्षा अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद जल्द ही इनके खिलाफ ट्रायल शुरू होगा। इसके अलावा एसटीएफ अब हाकम सिंह और आरएमएस कंपनी के मालिक समेत 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है।

विज्ञापन

Uksssc Paper Leak: दागी आरएमएस कंपनी ने ही कराई थी विधानसभा भर्ती परीक्षा, 32 पदों के लिए निकली थी भर्ती

विज्ञापन
माना जा रहा कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा धांधली में लगभग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिसंबर 2021 में हुई परीक्षा की शुरुआत से ही धांधली की बातें कही जा रही थी। इस पर प्राथमिक जांच हुई और सीएम के आदेश पर गत 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद 24 जुलाई से एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी। इस क्रम में 24 जुलाई को ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल थे। इसके अलावा एक कोर्ट का कनिष्ठ सहायक भी शामिल था। शुरुआत में पता चला कि कंपनी के एक कर्मचारी ने टेलीग्राम के माध्यम से परीक्षा प्रश्नपत्र को अपने अन्य साथियों तक भेजा। इसके बाद नित नई गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया। उत्तरकाशी इस परीक्षा धांधली में केंद्र बनकर उभरा। यहां के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी एसटीएफ ने 13 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। उससे लिंक सामने आया यूपी के धामपुर (बिजनौर) का।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के नकल माफिया केंद्रपाल के बाद कड़ी खुली तो जांच आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान तक जा पहुंची। पता चला कि पेपर उसी ने लीक कराया, जिसके एवज में दो करोड़ रुपये लिए गए। अब तक इस मामले में कुल मास्टरमाइंड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नियमानुसार आरोपियों के जेल में दो महीने की अवधि बिताने तक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करनी होती है। लिहाजा, शुरुआती विवेचना में 18 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कोर्ट जल्द ही संज्ञान लेगा, जिसके बाद मुकदमे में इन 18 के खिलाफ ट्रायल शुरू हो जाएगा। 

इनके खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट 

शूरवीर सिंह चौहान, कुलवीर सिंह, मनोज जोशी, गौरव नेगी, जयजीत दास (कंपनी का कर्मचारी), मनोज जोशी (पीआरडी कर्मचारी), अभिषेक वर्मा (कंपनी का कर्मचारी), भावेश जगूड़ी, दीपक शर्मा, अंबरीश कुमार, महेंद्र चौहान (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), हिमांशु कांडपाल (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), तुषार चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, गौरव चौहान, विनोद जोशी (पुलिस कांस्टेबल), संजय राणा ।

इन धाराओं में हुई चार्जशीट 

आईपीसी 420, आईपीसी 467, आईपीसी 468, आईपीसी 471, आईपीसी 34 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा तीन, चार, पांच, नौ और 10।

गैंगस्टर के सभी 21 आरोपियों की रिमांड मंजूर 

पेपर लीक मामले में गैंगस्टर के सभी 21 आरोपियों का ज्यूडिशियल रिमांड (न्यायिक अभिरक्षा) मंजूर हो गई है। यानी अब इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा चलाया जाएगा। एसटीएफ ने 21 आरोपियों पर पिछले दिनों गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। यह मुकदमा भी रायपुर में दर्ज किया गया था। एसटीएफ ने मंगलवार को इन सभी की ज्यूडिशियल रिमांड मांगी थी। इसे न्यायालय ने मंजूर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed