फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKD fight its own in assembly election.

अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा उक्रांद

Fri, 08 Jan 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jan 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
UKD fight its own in assembly election.

आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद प्रदेश में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने भाजपा-कांग्रेस से किसी भी कीमत पर गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए आगामी 15 जनवरी को भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोलने को आगामी 15 जनवरी से गांव-गांव जाने की बात कही है।

विज्ञापन


उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने स्थाई राजधानी पर दोनों पार्टियों की नौटंकी बंद करने, आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर ढुलमुल रवैया छोड़ने, शासनादेश के बाद भी गुरिल्लों को सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां देने, परिवहन विभाग में भर्ती युवकों को तुरंत बाहर किए जाने, आपदा घोटाले और नारी निकेतन प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही चाय बागान पर स्मार्ट सिटी बनाने का विरोध भी किया।
विज्ञापन


जनता के बीच जाएंगे कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि पहले दूरस्थ गांवों में बेहतर पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की व्यवस्था की जानी चाहिये। इसके लिए उक्रांद कार्यकर्ता उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ अभियान के तहत 15 जनवरी से गांव-गांव जाएंगे और भाजपा-कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेंगे। काशी सिंह ऐरी, पंकज व्यास, हरीश पाठक, सुनील ध्यानी, जयप्रकाश उपाध्याय, विरेंद्र बिष्ट, डीके पाल, बार्फेश्वर डंगवाल, धर्मेंद्र कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेंद्र गुट के राजू मौर्य ने पाला बदला
त्रिवेंद्र पंवार गुट केराजू मौर्य ने पाला बदलकर त्रिपाठी गुट का दामन थामन लिया। पंवार गुट में वह उच्च पद पर रहे है। इसके अलावा गुरुवार को विजय पाठक , दीपक द्विवेदी, सतीश क्षेत्री, रवि मौर्य ने भी उक्रांद में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed