फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard entered the house, woman locked it in Betalghat garampani

बुजुर्ग महिला ने दिखाया साहस: घर में घुसे तेंदुए को कुंडी लगाकर कमरे में किया बंद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Mon, 12 Oct 2026 03:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 03:44 PM IST
सार

रविवार देर रात दो बजे एक तेंदुआ जीवंती देवी के घर में घुस गया। बुजुर्ग महिला ने साहस दिखाते हुए कमरे के बाहर कुंडी लगाकर तेंदुए को अंदर बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन
Leopard entered the house, woman locked it in Betalghat garampani
वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार की देर रात एक घर में घुसे तेंदुए को बुजुर्ग महिला ने साहस का परिचय देते हुए कमरे में कुंडी लगाकर बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की देर रात दो बजे एक तेंदुआ जीवंती देवी के घर में घुस गया। तेंदुए को घर के अंदर देख जीवंती देवी ने डर के बीच साहस का परिचय देते हुए कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। इसके चलते तेंदुआ कमरे के अंदर ही कैद हो गया।

विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। रविवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कमरे से पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जीवंती देवी के साहस की सराहना करते हुए कहा कि महिला ने हिम्मत करके तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ गश्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed