फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Meeting in Haridwar Today Health Housing and Urban Development Proposals Cabinet Decision

उत्तराखंड: आज हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक,स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले

Mon, 12 Oct 2026 07:34 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Mon, 12 Oct 2026 07:34 AM IST
सार

हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई अहम विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के साथ फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री और मंत्री हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Meeting in Haridwar Today Health Housing and Urban Development Proposals Cabinet Decision
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। हरिद्वार के केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट की बैठक होगी।

विज्ञापन


इससे पहले हरकी पैड़ी में गंगा पूजन कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल हाेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हर जिले में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत चंपावत जिले से हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: नौ नवंबर को स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह देंगे पुलिस को राष्ट्रपति कलर, आ सकते हैं देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दूसरी कैबिनेट बैठक हरिद्वार में हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी दे सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट में स्थान व तारीख तय हो सकती है। सरकार को 30 अक्तूबर से पहले सत्र आहूत करना है।

Trending Videos

मुख्यमंत्री धामी आज नई दिल्ली जाएंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सोमवार को नई दिल्ली जाएंगे। उनकी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed