Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Top News Bjp Meeting cm dhami Announcement ankita murder case press conference

UK Top News: औली-बदरीनाथ में बर्फबारी, सीएम की बड़ी घोषणा, जंगल सफारी शुरू, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़

Sun, 15 Nov 2026 05:36 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 15 Nov 2026 05:36 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज कई खबरें सुर्खियों में रहीं। औली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई तो बदरीनाथ भी सफेद चादर से ढक गया। वहीं, सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ी घोषणाएं की। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व और कॉर्बेट पार्क से जंगल सफारी भी शुरू हो गई है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
UK Top News Bjp Meeting cm dhami Announcement ankita murder case press conference
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड मौसम: औली में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढका बदरीनाथ धाम, कई जिलों में बारिश के आसार 

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट कल बंद हो जाएंगे। इससे पहले आज धाम में बर्फबारी हुई। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, देर शाम औली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सीएम का एलान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय; 20 महिलाएं हुईं सम्मानित

कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों के हितों को लेकर गंभीर है। सरकार इनके मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में प्रयास कर रही है। विभिन्न विभागों में कार्यरत इन कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए इनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: विधायक हरीश धामी पर सीएम का तंज, कांग्रेस की जमीन खिसक गई, इसलिए उनके लोग मानसिक संतुलन खो रहे 
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के मंच पर बवाल करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक गई है, जिससे कांग्रेस के लोग मानसिक संतुलन खो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारियों की बैठक, पहुंचे बीएल संतोष, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज देहरादून भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जुटे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष सभी जिला प्रभारियों की बैठक ले रहे हैं। सीएम धामी भी दोपहर बाद बैठक में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली, दो को हिरासत में लिया

Trending Videos

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले 55 पर्यटकों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने विमानपत्तन प्राधिकरण को आने वाले अन्य पर्यटकों की जानकारी ससमय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: प्रेमनगर टी स्टेट में चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़, गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल 
प्रेमनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की शनिवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ठाकुरपुर रोड पर टी स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पल्सर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस को पिस्तौल दिखाकर भागने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार: पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट, चीला व मोतीचूर रेंज में कर सकेंगे जंगल सफारी 

राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल के गेट एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। चीला, मोतीचूर, रानीपुर और चिल्लावाली-मोहंड रेंज में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार की चीला रेंज में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सफारी गेट का उद्घाटन किया गया। पढ़ें पूरी खबर

कोटद्वार: खुले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी और पाखरो जोन के गेट, पर्यटक ले सकेंगे सफारी का लुत्फ 

सुबह से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन और पाखरो पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। गेट खुलते ही जंगल की सैर, वन्यजीवों का दीदार और रोमांच से भरपूर सफर का इंतजार कर रहे पर्यटक जिप्सी सफारी का लुत्फ उठाते हुए वतनवासा और पाखरो गेट पहुंचे। यहां उनका स्वागत केटीआर के अधिकारी और कर्मचारियों ने फूल माला डालकर किया। वन अधिकारियों की आवभगत से पर्यटक गदगद हो उठे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed