फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   udham singh nagar: Ranger caught smuggler, forest inspector rescued them from range office

ऊधमसिंह नगर : रेंजर ने पकड़े तस्कर, रेंज कार्यालय से छुड़ा ले गया वन दरोगा

Wed, 27 May 2020 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 May 2020 09:42 AM IST
सार

  • शुक्रवार को गगदिया चौराहे से लकड़ी की तस्करी करते पकड़े गए थे दो लोग
  • पहले भी अपने कारनामों से विवादित रहा है आरोपी वनकर्मी

विज्ञापन
udham singh nagar: Ranger caught smuggler, forest inspector rescued them from range office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

जंगलों को बचाने की जिम्मेदारी संभालने वाले ही तस्करों को शह दे रहे हैं। पीपलपड़ाव रेंज में रेंजर की ओर से पकड़े गए दो लकड़ी तस्करों को एक विवादित वन दरोगा दबंगई दिखाते हुए रेंज कार्यालय से छुड़ाकर ले गया। इससे डिविजन में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है। इतना ही नहीं, घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी आरोपी वन दरोगा पर विभाग कार्रवाई नहीं कर सका है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पीपलपड़ाव रेंज के रेंजर भूपेंद्र कुमार मेहरा ने बीते शुक्रवार को गश्त के दौरान गगदिया चौराहे से साइकिल पर लकड़ी की तस्करी कर ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया था। केलाखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले दोनों तस्करों को रेंज कार्यालय में रखा गया था। किसी अन्य मामले की जांच में जाने के कारण रेंजर ने आरोपियों को ऑफिस के एक कर्मचारी की सुपुर्दगी में दिया था। रेंजर के जाने के बाद विभाग में तैनात एक विवादित वन दरोगा कार्यालय पहुंच गया।

विज्ञापन

विवादों से पुराना नाता

आरोप है कि कार्यालय में मौजूद कर्मचारी पर दबंगई दिखाते हुए उक्त वन दरोगा आरोपियों को छुड़ाकर ले गया। रेंजर की ओर से इसकी सूचना तत्काल पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई। तस्करों को छुड़ाकर ले जाने वाले वनकर्मी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले माह कोविड-19 में लगी ड्यूटी से भी नदारद रहने के साथ ही नशे में कार चलाने के मामले में उस पर केस दर्ज हो चुका है। इससे पहले भी मारपीट के कुछ मामलों में उसका नाम आ चुका है।

रेंजर ने मामले में गदरपुर थाने में शिकायत की तो पुलिस ने विभागीय मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इधर, वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र कुमार मेहरा ने बताया कि मामले में संबंधित वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत एसडीओ यूसी तिवारी और उच्चाधिकारियों को दी गई है। उच्चाधिकारियों के स्तर पर ही कार्रवाई होनी है।

वन दरोगा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। वन क्षेत्राधिकारी की ओर से लिखित में इस घटना की जानकारी दी गई है। जल्द ही वन दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- यूसी तिवारी, एसडीओ, तराई केंद्रीय वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed