फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UAPMT fake candidates get Millions of Package

बिना अफसर बने मिल रहा इन्हें लाखों का पैकेज

Sat, 28 Sep 2013 06:05 PM IST
मनमीत रावत/अमर उजाला, देहरादून
मनमीत रावत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Sep 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
UAPMT fake candidates get Millions of Package

देश के लिए अधिकारी और बेहतरीन मेडिकल छात्र तैयार करने वाली कोचिंगों में हर साल हजारों युवा दाखिले लेते हैं।

विज्ञापन


इनमें से कुछ सपना पूरा कर अफसर बन जाते हैं, लेकिन जो रह जाते हैं उनके भी अरमान पूरे होते हैं। हवाई विदेश यात्राएं, कार, इंक्रीमेंट और बोनस के साथ लाखों का पैकेज उनके लिए उपलब्ध होता है। देशभर के कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान बेहतरीन छात्रों को पैसे और ऐशोआराम के लालच में मुन्नाभाई बनने की राह पर धकेल रहे हैं।

पढ़ें, ये कैसी पूछताछ कि भाग निकले फर्जी छात्र
विज्ञापन


यह खुलासा हुआ है यूएपीएमटी परीक्षा में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थियों से जुड़ी जांच में। अब पुलिस वाराणसी, इलाहाबाद और नई दिल्ली के कई बड़े कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ शर्तें भी पूरी करनी होती हैं
कोचिंग संस्थानों में वर्षों से एड़ियां घिस रहे युवा कोचिंग संस्थानों के झांसे में आते तो हैं, लेकिन बेहतर पैकेज हासिल करने के लिए उन्हें कुछ शर्तें भी पूरी करनी होती हैं। मुन्नाभाई बनने वाले छात्र को देशभर में कहीं भी परीक्षा के लिए भेजा जा सकता है। इन परीक्षाओं में उसे कामयाबी की तीस प्रतिशत गारंटी देनी होती है।

यानी अगर सालभर में मुन्नाभाई ने दस प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, तो इनमें से तीन में उसे अनिवार्यत: बेहतर अंक हासिल करने होंगे। परीक्षाओं में प्रदर्शन बेहतर रहा तो इंक्रीमेंट और बोनस भी मिलता है।

हर परीक्षा के लिए डेढ़-दो लाख
पुलिस जांच में पता चला है कि बेहतर कामयाबी की गारंटी देने वाले मुन्नाभाइयों को हर परीक्षा में बैठने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपए तक दिए जाते हैं। जिस शहर में परीक्षा देनी हो, वहां के लिए एयर टिकट और होटल में ठहरने की व्यवस्था रहती है। एयरपोर्ट से होटल तक जाने के लिए क्वालिस, इनोवा जैसी लक्जरी गाड़ियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्षों पुराने मुन्नाभाइयों को तो पांच से आठ लाख तक का पैकेज दिया जाता है।


इलाहाबाद में ‘बिग बॉस’
सूत्रों के मुताबिक देशभर में मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि परीक्षाओं में मुन्नाभाइयों का नेटवर्क चलाने वाला बिग बॉस इलाहाबाद का एक कोचिंग इंस्टीट्यूट है। बताया जा रहा है कि इसी संस्थान से सबसे ज्यादा मुन्नाभाई जुड़े हैं। संस्थान के कुछ लोग उन शहरों में सक्रिय हैं, जहां कोचिंग का धंधा फल फूल रहा है।

ये कोचिंग इंस्टीट्यूट अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए इलाहाबाद के संस्थान से संपर्क साधते हैं। इसके बाद इलाहाबाद से संबंधित संस्थानों के छात्रों की जगह मुन्नाभाई भेजे जाते हैं। पुलिस के मुताबिक इस संस्थान के संचालकों को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ होने वाली है। इसके अलावा दिल्ली का एक संस्थान भी पुलिस के निशाने पर है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed