{"_id":"56102fb7e22aee2cdc8a57bbdb7d53d2","slug":"two-young-man-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक कौ रौंदा, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक कौ रौंदा, दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग स्थित रसियाबड़ के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। बिजनौर निवासी मृतकों में से एक सिडकुल स्थित एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था जबकि दूसरा साक्षात्कार देने सिडकुल आ रहा था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तार से लदा था ट्रक
गांव जाफरपुर कोट, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर निवासी चंचल कुमार (25 वर्ष, पुत्र लोकेंद्र) एवं पवनीश कुमार (25 वर्ष, पुत्र चिरंजी लाल) मंगलवार देर रात बाइक से हरिद्वार आ रहे थे।
विज्ञापन
रसियाबड़ के पास पहुंचते ही एक वाहन को ओवरटेक कर रहे तार से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। जिसकी वजह से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
ट्रक छोड़कर चालक फरार
कार्यवाहक थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने बताया कि चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मृतक चंचल सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था और पवनीश सिडकुल की एक इकाई में साक्षात्कार देने आ रहा था।
विज्ञापन
बाइक चला रहे चंचल ने हेलमेट पहना हुआ था। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।