{"_id":"a5731891f8fd517d7b314639b5a126d4","slug":"two-more-samwasini-admit-in-hospital-on-monday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन: दो और संवासिनियां अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन: दो और संवासिनियां अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निकेतन में संवासिनियों की सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को दो अन्य संवासिनियों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, स्वास्थ्य में सुधार के बाद पहले से भर्ती नौ संवासिनियों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह संवासिनी कनक (35) को डायरिया की शिकायत के बाद दून अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।
पहले से भर्ती संवासिनियां डिस्चार्ज
देर शाम एक अन्य संवासिनी लीला बाई (75) को चक्कर की शिकायत पर अस्पताल लाया गया। उसे भी जांच के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। दूसरी ओर, मंगलवार को स्वास्थ्य में सुधार के बाद पहले से भर्ती नौ संवासिनियों को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
पीएमएस डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि सभी संवासिनियों को चिकित्सकों ने दवा इत्यादि देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। फिलहाल उन सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन