{"_id":"638b78e604fcc5679e20f59a","slug":"two-innocents-died-after-eating-wild-leaves-two-in-critical-condition-roorkee-uttarakhand-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: जंगली पत्तियां खाने से दो मासूमों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: जंगली पत्तियां खाने से दो मासूमों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 03 Dec 2022 10:30 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला (रुड़की)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:30 PM IST
सार
शुक्रवार शाम को करीब चार बजे दो परिवारों के बच्चे चार बच्चे डेरे के पास घूमते हुए जंगल की तरफ चले गए। वहां उन्होंने किसी जंगली पेड़ की पत्तियों का सेवन कर लिया। इससे उन्हें उल्टी होने लगी और वो बेहोश हो गए।
विज्ञापन
child death, teenager demo, child body
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुग्गावाला क्षेत्र के जंगल में रहने वाले गुर्जर डेरे के चार बच्चों ने शुक्रवार शाम को जंगली पौधे की पत्तियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव के पास जंगल में दो गुर्जर परिवारों का डेरा है। इमरान और सद्दाम गुर्जर परिवार के साथ डेरे में रहकर दूध बेचकर भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे दोनों परिवारों के बच्चे शीबू (6), साफिया (6), बशीर (5) और आशिफा (6) डेरे के पास घूमते हुए जंगल की तरफ चले गए। वहां उन्होंने किसी जंगली पेड़ की पत्तियों का सेवन कर लिया। इससे उन्हें उल्टी होने लगी और वो बेहोश हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिजन बच्चों को ढूंढते हुए जंगल की तरफ पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ती देख बुग्गावाला ले जाकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बच्चों के दादा मोहम्मद हनीफ ने बताया कि इलाज के दौरान शीबू पुत्री सद्दाम की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री: दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर
शनिवार सुबह साफिया पुत्री इमरान ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बशीर और आशिफा की हालत बिगड़ने पर आशिफ को देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल और बशीर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत नाजुक बनाई गई है।