हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री: दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर
रुड़की में कार और डोली से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री हुई। इस अलग अंदाज में हुई दुल्हन की एंट्री देखने के लिए यहां मैदान में शहर उमड़ पड़ा। दरअसल दुल्हन की इस एंट्री के पीछे एक खास वजह थी। जोकि दूल्हे के दादा की इच्छा से जुड़ी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोफेसर तुषार धीमान जैसे ही अपने दुल्हनिया को लेकर हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। दूल्हा और दुल्हन कार तक पहुंचे तो लोगों ने दोनों का तालियां बजाकर स्वागत किया। रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के बेटे तुषार धीमान की बरात दो दिसंबर को चांदपुर, जिला बिजनौर गई थी।
शनिवार सुबह दुल्हन और दूल्हा हेलीकॉप्ट से डीएवी कॉलेज के मैदान पर उतरे। अचानक हेलिकॉप्टर को उतरता देख लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों के पहुंचते ही भीड़ और बढ़ती चली गई। दंपती कार तक पहुंचे तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
दूल्हे के पिता संजय कुमार धीमान ने बताया कि उनके पिता पीएस धीमान आईआईटी रुड़की से रिटायर हैं। उनकी इच्छा थी कि पोते की जब शादी हो तो वह दुल्हन हेलीकॉप्ट से लेकर आए। उनका बेटा कोर कॉलेज में प्रोफेसर है।
हेलीकॉप्ट के लिए परिवार की ओर से ली गई थी अनुमति
डीएवी कॉलेज पर पहले से ही दूल्हा और दुल्हन का परिजन कार लेकर इंतजार कर थे। किसी ने भी हेलीकॉप्ट से दोनों के आने की जानकारी आसपास के लोगों को नहीं दी थी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए परिवार की ओर से अनुमति ली गई थी।
ये भी पढ़ें...Jam In Mussoorie: अतिक्रमण के खिलाफ उतरे लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, सैकड़ों वाहन फंसने से पर्यटक परेशान