{"_id":"64a328bcf12698b1a40ab5da","slug":"truck-fell-into-ditch-driver-died-dehradun-news-c-39-1-vkn1001-2013-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते रविवार की देर रात जुड्डो बांध से तीन किमी आगे ट्रक 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने देर रात चालक के शव को खाई से बाहर निकाला। ट्रक में केवल चालक सवार था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक (संख्या एचआर-58सी-1082) नमकीन की सप्लाई लेकर हरिद्वार से उत्तरकाशी गया हुआ था। सप्लाई छोड़ने के बाद देर रात हरिद्वार लौट रहा था। रात करीब 12 बजे जुड्डो बांध से करीब तीन किमी आगे लखवाड़ बैंड की ओर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को दी।
सूचना पर कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों की मदद से रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहरी खाई में चालक का शव बरामद हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाल कर मोर्चरी भिजवाया गया। मृतक की पहचान मीन बहादुर (42) पुत्र तेग बहादुर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।