फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trishala Jain left Congress and joined BJP after organizing

Dehradun News: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल नेताओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता

Tue, 30 Jan 2024 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Trishala Jain left Congress and joined BJP after organizing
I100 से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिलI
विज्ञापन


त्रिशला जैन धर्मशाला परिसर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विधायक ने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पाला बदलने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने भाजपा संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा में किसी महत्वकांक्षा और लोभ के लिए नहीं आए हैं, बल्कि वे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों और क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर आए हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज चौहान और प्रदीप सोनी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष चंदन लाल अग्रवाल, शांति जुवांठा, मंडी समिति के सभापित अनिल जैन, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




I14 वर्ष बाद हुई घर वापसीI

पूर्व सभासद गिरीश हन्नी सप्पल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष बाद उनकी भाजपा में वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iये भी हुए भाजपा में शामिलI

पूर्व सभासद राजीव चुग, प्रशांत शर्मा, गगन सेठी, सविता ध्यानी, देवेंद्र कौशिक, गोपाल माहेश्वरी, सतीश जयसवाल, सत्यपाल लखरवाल, सरोज देवी, बबिता, सजल अग्रवाल, सार्थक जैन, डॉ. विजय जैन समेत 100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed