{"_id":"66a1f2e0358109c925042fd1","slug":"trainee-ias-officer-pooja-khedkar-did-not-reach-the-academy-mussoorie-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pooja Khedkar: डेटलाइन खत्म होने के बाद भी मसूरी अकादमी नहीं पहुंचीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी, हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pooja Khedkar: डेटलाइन खत्म होने के बाद भी मसूरी अकादमी नहीं पहुंचीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी, हो सकती है कार्रवाई
Thu, 25 Jul 2024 12:20 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:20 PM IST
सार
डेटलाइन खत्म होने के बाद भी ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर अकादमी नहीं पहुंचीं। अकादमी प्रशासन की ओर से ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
आईएएस पूजा खेडकर
- फोटो : एक्स/अन्य
विस्तार
यूपीएससी में नियुक्ति को लेकर विवादों में आई ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर बुधवार को भी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी नहीं पहुंच सकी। उनको 23 जुलाई तक अकादमी पहुंचकर रिपोर्ट करनी थी। तय डेटलाइन खत्म होने के बाद भी वह अकादमी नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर आया फिर भारी मलबा-बोल्डर, भटवाड़ी और गंगनानी के बीच हुआ बंद
विज्ञापन
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर गलत मेडिकल रिपोर्ट और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और आरक्षण आदि कई आरोपों से घिरी हैं। आरोपों की जांच चल रही है। पूजा खेडकर को 23 जुलाई तक अकादमी में पहुंचना था, लेकिन वह 24 जुलाई तक भी नहीं पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक अकादमी नहीं पहुंचने पर अकादमी प्रशासन की ओर से ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन