{"_id":"66a1e5072aba8ef234038b62","slug":"gangotri-highway-heavy-debris-boulder-fell-on-gangotri-national-highway-read-all-updates-in-hindi-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर आया फिर भारी मलबा-बोल्डर, भटवाड़ी और गंगनानी के बीच हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर आया फिर भारी मलबा-बोल्डर, भटवाड़ी और गंगनानी के बीच हुआ बंद
Thu, 25 Jul 2024 11:26 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:26 AM IST
सार
गंगोत्री हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। 12 घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे खोला गया था, लेकिन आज फिर मलबा-बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी व गंगनानी के बीच में मलबा व बोल्डर आने के कारण बाधित हो गया। गंगोत्री हाईवे पर समस्या बरकरार है। बुधवार को भी बिशनपुर में बोल्डर और मलबा आने के कारण सुबह गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। इसके चलते पैदल कांवड़ यात्रियों के साथ ही कई वाहन हाईवे पर ही फंस गए थे।
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने बोल्डर और मलबे के बीच ही रोप लगाकर कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित निकाला और फिर उनकी यात्रा सुचारू करवाई। वहीं 12 घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने हाईवे खोला जिसके बाद वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो गई।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे बार-बार हो रहा बाधित
दरअसल, मंगलवार रात को जिले में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते बुधवार सुबह नेताला, बिशनपुर और सैंज में मलबा और बोल्डर आने के कारण गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। हालांकि बीआरओ ने नेताला और सैंज में करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी थी, लेकिन बिशनपुर में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने के कारण हाईवे खोलने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की प्रेसवार्ता, सरकार पर लगाए कई आरोप
दोपहर तक जब हाईवे नहीं खुल पाया तो प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। आज गंगोत्री हाईवे मलबा बोल्डर आने से भटवाड़ी व गंगनानी में बंद है। जिस कारण लोगों को लागातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है।