फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train cancelled in uttarakhand due to fog.

दो महीने नहीं चलेंगी उत्तराखंड में ये ट्रेनें

Fri, 19 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
train cancelled in uttarakhand due to fog.

मैदानी क्षेत्र में शीत लहर और कोहरे की संभावना के मद्देनजर जनवरी से फरवरी तक लंबी दूरी की चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी। इसका असर बनारस, लखनऊ, इलाहाबाद, कोलकाता-हावड़ा, निजामुद्दीन दिल्ली, उज्जैन मध्यप्रदेश आदि रूट के यात्रियों पर पड़ेगा। स्थगित होने वाली रेल सेवाओं का संचालन हरिद्वार और दून रेलवे स्टेशन से होता है।

विज्ञापन


31 दिसंबर 2014 के बाद यानि नए साल एक जनवरी 2015 से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होने वाली कुंभ एक्सप्रेस (2370), जबकि दून से नियमित संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस (3910) और हरिद्वार से संचालित हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस (4116) फरवरी तक ट्रैक पर नहीं दौड़ेंगी।
विज्ञापन

 
दरअसल, शीतलहर और कोहरे के चलते रेलवे ने एक जनवरी से चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन स्थगित कर दिया है। इसकी पुष्टि स्थानीय मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पीएस रवि ने की है। उन्होंने बताया कि चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन अग्रिम आदेश फरवरी तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ एक्सप्रेस बुधवार और शुक्रवार को
मौसम की मार के चलते दून से नियमित चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस का संचालन दो महीने ठप रहेगा, लेकिन राहत की बात यह कि यह एक्सप्रेस देहरादून से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। हरिद्वार से एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।

गढ़वाल एक्सप्रेस पर कोहरे की मार

train cancelled in uttarakhand due to fog.

दिल्ली एनसीआर में कोहरे के प्रकोप की मार गढ़वाल के रेल यात्रियों पर पड़ने वाली है। दिल्ली-कोटद्वार के बीच चलने वाली एकमात्र सीधी रेल सेवा गढ़वाल एक्सप्रेस को डेढ़ महीने के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक गढ़वाल के यात्री इस सेवा से वंचित रहेंगे। इस सेवा को केवल इसलिए बंद कर दिया जाता है कि कोहरे के कारण देरी से चलने वाली अन्य रेल सेवाएं चलती रहें।

गढ़वाल एक्सप्रेस को सर्दियों में एनसीआर और दिल्ली में घने कोहरे के कारण बंद किया जाता है। इसकी सूचना मिल चुकी है। 31 दिसंबर से इसे डेढ़ माह या फिर अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जा रहा है।
-एसके पांडे स्टेशन अधीक्षक कोटद्वार

कहां तक जाती हैं एक्सप्रेस
जनता एक्सप्रेस दून रेलवे स्टेशन से बनारस तक, कुंभ एक्सप्रेस दून से निजामुद्दीन दिल्ली वाया- कोलकाता हावड़ा तक, उज्जैनी देहरादून से उज्जैन (मध्यप्रदेश) तक और हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस वाया लखनऊ इलाहाबाद तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed