{"_id":"5c5a9677e0797de60bdaf83b2ca94073","slug":"tractor-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर ट्राली, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर ट्राली, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला, चुड़ियाला (हरिद्वार)
Updated Sat, 16 Aug 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की-सहारनपुर रेलवे ट्रेक पर फाटक क्रास करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ट्रैक पर फंसने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। इसके चलते करीब आधा घंटा रेलवे यातायात प्रभावित रहा। सियालदहा ट्रेन को तो करीब आधा ट्रैक पर खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन
रुड़की-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह चुड़ियाला रेलवे फाटक से एक ट्रैक्टर ट्राली गुजर रही थी। अचानक ही ट्राली और ट्रैक्टर को जोड़ने वाला हिच टूट गया जिससे ट्राली पटरी पर फंस गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रोका गया ट्रैक
ट्राली निकालने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं निकल पाई। मामले की जानकारी पाकर रुड़की रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। ट्राली के ट्रैक पर फंसे होने की जानकारी रेलवे प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
ट्रैक पर ट्राली की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। सहारनपुर-रुड़की ट्रैक को ट्राली निकलने तक के लिए बंद कर दिया गया।
खड़ी रहीं ट्रेनें
इस दौरान जम्मूतवी-सियालदहा एक्सप्रेस को करीब आधा घंटा तक ट्रैक पर खड़े रहना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ट्राली को निकाला गया तब जाकर रेल यातायात सुचारू हो सका।
आरपीएफ रुड़की प्रभारी किशन सिंह रावत ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली स्वामी मुशर्रफ निवासी निवादा भगवानपुर के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।