{"_id":"1bfecee66fcf3a6fa847bd931bc74280","slug":"tourist-police-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थलों के लिए तैयार होगी टूरिस्ट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थलों के लिए तैयार होगी टूरिस्ट पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Nov 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता में प्रेमी जोड़े की हत्या ने शासन और पुलिस को भी चिंता में डाल दिया है। प्रदेश में सैलानियों की सुरक्षा के लिए अब टूरिस्ट पुलिस के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इस पर पुलिस मुख्यालय में मंथन शुरू हो गया है और जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रेमी युगल की हत्या के बाद जागी पुलिस
उत्तराखंड में पूरी दुनिया से सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में पहले से ही टूरिस्ट पुलिस की जरूरत महसूस की जा रही थी। चकराता में हुई अनहोनी के बाद दोबारा इस फोर्स का फार्मूला अफसरों की जुबां पर आ गया है।
विज्ञापन
डीजीपी बीएस सिद्धू ने बुधवार को अफसरों के साथ इस मामले में मंथन किया। डीजीपी ने बताया कि फोर्स का खाका तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
चालकों का होगा सत्यापन
पर्यटक स्थलों पर यात्री वाहनों के चालकों का सत्यापन भी किया जाएगा। चकराता कांड के बाद डीजीपी ने यह निर्देश दिया है। सत्यापन के बाद हर चालक का ब्योरा पुलिस के पास उपलब्ध होगा।