फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist died in suspicious condition.

होटल की छत से गिरकर पर्यटक की मौत, परिजन बोले हत्या

Wed, 03 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी) Updated Wed, 03 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
tourist died in suspicious condition.

अपने दो साथियों के साथ लैंसडौन घूमने आए मेरठ निवासी एक युवक की पौड़ी के डेरियाखाल में होटल की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन कोटद्वार पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमन राणा (27) पुत्र देवपाल सिंह राणा निवासी सी-331/1 गंगानगर मवाना रोड मेरठ अपने दो साथियों अभिषेक और प्रशांत चौधरी के साथ सोमवार सुबह लैंसडौन घूमने आया था। रात करीब दस बजे वे डेरियाखाल के एक होटल में खाना पैक कराने आए और इस बीच तीनों छत पर चले गए।
विज्ञापन


अमन छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके दोस्त उसे दुगड्डा अस्पताल लाए, जहां से उसे कोटद्वार अस्पताल के लिए रेफर किया गया। 108 सेवा से कोटद्वार लाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों युवक छत पर साथ गए थे

tourist died in suspicious condition.

उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अमन के माता-पिता मेरठ से यहां पहुंच गए। पिता देवपाल सिंह राणा समेत परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने बताया कि उनका बेटा अमन दिल्ली में एक मेडिकल कंपनी में प्रबंधक पद पर कार्यरत था।

सोमवार को वह दिल्ली लौटने की बात कर रहा था। उसके लैंसडौन आने की सूचना उन्हें नहीं थी।

पर्यटक की मौत की सूचना पर लैंसडौन पुलिस ने होटल मालिक से पूछताछ की है। होटल मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि तीनों युवक रात दस बजे होटल में खाना पैक कराने आए थे। इस बीच कमरा देखने की इच्छा जताते हुए वे छत पर पहुंच गए। कब हादसा हो गया, किसी को पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जताई है कि छत में उनमें हाथापाई हुई हो।

एक दिन पहले बेटे के लिए देखी थी लड़की

tourist died in suspicious condition.

मेरठ के गंगानगर निवासी राणा परिवार पर इकलौते बेटे की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर मिलते ही कोटद्वार पहुंचे अमन के पिता देवपाल सिंह और मां सुधा देवी बेटे का शव देखकर फफक पडे़। दो दिन पहले ही वे अमन के लिए लड़की देखकर भी आए थे। लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

अमन राणा अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन नुपूर है। भाई की मौत से वह भी सदमे में है। होटल में छत से गिरकर संदिग्ध हालात में हुई मौत की कहानी माता-पिता के गले नहीं उतर रही है।

अमन के पिता रक्षा मंत्रालय के सैन्य लेखा विभाग में मेरठ में कार्यरत हैं। बेटे की मौत से वह बुरी तरह टूट चुके हैं। परिजन भी इस मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। परिजनों के अनुसार अमन की टी-शर्ट फटी थी। हाथ और घुटनों पर भी चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed