{"_id":"ca7667dfa6d0fe7f80b94b9a36ed7965","slug":"top-stories-of-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में पढ़ें रविवार की प्रमुख खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक में पढ़ें रविवार की प्रमुख खबरें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Mar 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन
लाश मिलने से हड़कंप
रविवार को दोपहर बाद रुड़की के धनौरी क्षेत्र में छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश गंगनहर में मिली। इस छात्र को पिरान कलियर से दस दिन पहले किडनैप किया गया था। लाश मिलने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने धनौरी चौकी इंचार्ज से मारपीट की।
बाघ के पंजों के निशान मिले
उत्तराखंड के नानकमत्ता में रविवार को बाघ के पंजों के निशान मिलने की खबर है। खुद वन विभाग ने इसकी पुष्टी की है।
खमेरिया गांव में यह निशान मिले हैं। जिससे गांव के लोगों दहशत में हैं। वन विभाग स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
चार घंटे तक बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
रविवार को शिवनंदी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच चार घंटे तक आवाजाही बंद रही।