फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tomato sold 100 rupees per kilogram in market

अनार से भी महंगा हुआ टमाटर, 100-120 रुपए किलो में हो रही खरीद

Thu, 27 Jul 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Jul 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
tomato sold 100 rupees per kilogram in market

खाने के जायके में अहम रोल अदा करने वाले टमाटर के आसमान छूते दामों ने जहां एक तरफ खाने का जायका बिगाड़ कर रख दिया है, वही गृहणियों की रसोई का बजट भी गड़बड़ कर दिया है। टमाटर की महंगाई का आलम यह है कि जहां बाजार में अनार 60 रुपये किलो बिक रहा है वहीं सीजन में 10 रुपये प्रति किलो से भी कम दाम बिकने वाला टमाटर बुधवार को फुटकर बाजार में सौ रुपये प्रति किलो की दर से बिका। 

विज्ञापन


जिस किसी ने भी सब्जी की दुकानों पर टमाटर का दाम पूछा तो मुंह बनाकर चलता बना। बीचोबीच शहर में स्थित मोतीबाजार की सब्जी मंडी हो या कांवली रोड की सब्जी मंडी, कही पर भी टमाटर सौ से कम नही था। गली कूंचों में ढेली पर सब्जी बेचने वालों ने तो सारी हदें पार कर दी। 
विज्ञापन


ठेली वालों ने एक किलो टमाटर का दाम 120 रुपये बताकर सब्जी खरीदने पहुंची महिलाओं ेक मुंह पर तो ताला ही जड़ दिया। ऐसे में दुकानों पर सब्जी खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने किलो की जगह पांव भर टमाटर खरीदने में ही भलाई समझी। जबकि तमाम ऐसे ग्राहक भी रहे जो टमाटर की जगह अन्य सब्जियों को लेने में ही भलाई समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा, कराएंगे जांच

tomato sold 100 rupees per kilogram in market
tomato

सवाल उठता है कि आखिरकार खाने के जायके में सबसे अहम किरदार निभाने वाले टमाटर में आग क्यों लगी है? मंडी समिति की आढ़तियों की मानें तो महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से टमाटर की आवक शून्य होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। 

निरंजनपुर स्थित नवीन मंडी में टमाटर के सबसे बड़े आढ़ती योगेंद्र सिंह पुंडीर के मुताबिक पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से टमाटर की आवक लगभग शून्य होने से स्थिति खराब हुई है। इन राज्यों में बारिश होने से टमाटर की फसल खराब हो गई है ऐसे में उत्तराखंड में टमाटर की आपूर्ति करने वाले ये राज्य अपने अपने राज्यों को ही पर्याप्त आपूर्ति नही कर पा रहे हैं। 

बकौल आढ़ती योेंगेद्र पुंडीर वर्तमान में मंडी में उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और हिमाचल प्रदेश से प्रतिदिन औसतन 10000 किलो टमाटर की आपूर्ति हो रही है जो मांग के अनुरूप पर्याप्त नही है।

डीएम ने कहा, कराएंगे जांच
दूसरी ओर टमाटर के आसमान छूते दामों ेक बीच डीएम मुरुगेशन का कहना है कि वे भी इसकी जांच कराएंगे कि आखिरकार टमाटर इतना मंहगा कैसे हो गया है? डीएम का  कहना है कि इस बात की जानकारी जुटायी जाएगी कि टमाटर के दामों में  इतनी बढ़ोत्तरी की क्या वजहें हैं? डीएम का कहना है कि यदि कही कुछ गड़बड़ पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टमाटर की जगह खाएं करेला, भिंडी, बंदगोभी, बैगन

tomato sold 100 rupees per kilogram in market

फुटकर सब्जी विक्रेताओं, ठेली वालों  की मनमानी
निरंजनपुर मंडी के आढ़तियों की मानें तो वे 2500 से लेकर 4000 रुपये प्रति कुंतल की दर से टमाटर बेच रहे हैं। यानी फुटकर सब्जी विक्रेताओं को मंडी में टमाटर 25 से लेकर 40 रुपये किलो की दर से मिल रहा है। लेकिन मंडी से बाहर निकालते ही टमाटर के दाम अप्रत्याशित ढंग से 80 से लेकर 100 रुपये प्रति किलो पहुंच रहा है। मंडी से बाहर आते ही टमाटर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी वाकई में चौंकाने वाली बात है। सवाल उठता है कि ऐसी क्या वजहेें है कि टमाटर इतना मंहगा हो गया है। आढ़तियाें का कहना है कि टमाटर की आवक कम है लेकिन इतनी भी कम नही है कि दाम सौ का आंकड़ा पार कर जाएं।

आढ़तियों ने मंडी में ही लगवायी फुटकर दुकानें
टमाटर के आसमान छूते दामों के बीच कुछ बड़े आढ़तियों ने मंडी परिसर में ही फुटकर दुकानें लगवा दी है जहंा टमाटर से 50 से लेकर 60 रुपये बिक रहा है। कई शहरी इन दुकानों पर पहुंचकर टमाटर की खरीदारी कर रहे हैं। मंडी पहुंची निर्मला, रमेश सेमवाल, संजय सैनी, ओमकार रावत  ने बताया कि फुटकर बाजार में सब्जी बेहद मंहगी होने की वजह से वे सीधे मंडी आ गए।  जहां सस्ते दामों में सब्जी मिल रही है।

टमाटर की जगह खाएं करेला, भिंडी, बंदगोभी, बैगन
यदि टमाटर की महंगाई ने स्वाद का जायजा बिगाडृकर रख दिया तो चिंता की जरूरत नही है। बाजार में भिंडी, करेला, बंदगोभी जैसे कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो थोड़ा सस्ती बिक रही है। आंकड़ों पर नजर डाले तो फुटकर बाजार में भिंडी 30 रुपये, बंदगोभी 20 रुपये, और करेला 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed