{"_id":"c1c030585b2c9a89f4ebb63672882c5e","slug":"today-is-dhanters-please-careful","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस की खरीदारी से पहले बरतें ये सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस की खरीदारी से पहले बरतें ये सावधानी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Nov 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करने तो आप जरूर जाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कहीं यह खरीदारी आपकी जेब को फटका न दे दे। अगर आप सोने पर लेबर चार्ज से मुक्ति का आफर पढ़ सोना खरीदने निकलें तो जान लें कि इसमें वेस्टेज का खर्च शामिल नहीं होगा। वह आपको अपन जेब से ही देना होगा।
विज्ञापन
चांदी के सिक्के खरीदेंगे तो भी मोल-भाव करते हुए सचेत रहें। इनका वजन कराना न भूलें। कैरोमीटर से वजन कराके आप कम वजन के सिक्कों के लिए अधिक भुगतान करने से बच सकते हैं। इसके अलावा और भी कई तरीके हैं जेब को कटने से बचाने के लिए।
विज्ञापन
बिल के गोलमाल को भी परखें
दुकान से खरीदारी के बाद अक्सर दुकानदार एक पर्चा काटकर ग्राहक को पकड़ा देते हैं, जिसमें सामान के मूल्य का जोड़ लिखा होता है। पक्का बिल देने में दुकानदार अक्सर बचते हैं। कई बार बिल मांगने पर वे कैश मेमो में बिल बनाकर दे देते हैं और ग्राहक उसे पक्का बिल समझ लेते हैं।
विज्ञापन
बिल के इस गोलमाल परखने की जरूरत है। दरअसल पक्का बिल देने पर दुकानदार ग्राहक से टैक्स भी बिल के साथ जोड़कर लेता है। कई बार ग्राहक भी टैक्स से बचने के लिए पक्का बिल नहीं लेता।
इसलिए जरूरी है बिल
कच्चे बिल के दावे पर उपभोक्ता फोरम भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकता, मगर पक्का बिल हो तो दुकानदार के नहीं मानने पर उपभोक्ता फोरम में दावा कर सामान का मूल्य या सामान लिया जा सकता है।