फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today, 56 houses will be allotted by lottery to the poor

आज लॉटरी के जरिये आवंटित होंगे 56 आवास

Wed, 15 Jan 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Today, 56 houses will be allotted by lottery to the poor
देहरादून। बेसिक सर्विस फॉर अर्बन पुअर (बीएसयूपी) फ्लैट योजना के तहत मलिन बस्ती के लोगों के लिए बने 56 आवासों का आज (बुधवार) लॉटरी से आवंटन होगा। वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने इन मकानों के आवंटन पर रोक लगा दी थी। 56 आवासों के लिए 60 गरीब लोगों के बीच लॉटरी होगी।
विज्ञापन

बस्ती के गरीब लोगों को आवास देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ब्रह्मपुरी वार्ड में 200 आवास बनाए जाने थे। लेकिन, सियासी कारणों के चलते केवल 56 आवास बन पाए। वर्ष 2014 में खेल मंत्री ने आवंटन पर रोक लगाने के कारण यह आवास खंडहर में तब्दील हो रहे थे। इससे करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे थे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इनकी मरम्मत पूरा करवाकर आवंटन की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इनकी मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

यह था मामला
नगर निगम ने वर्ष 2014 में मलिन बस्ती के लोगों के लिए ब्रह्मपुरी वार्ड में 150 आवासों का निर्माण कराया था। इनके आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। लेकिन, तत्कालीन खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने इस पर रोक लगा दी। इससे आवास खंडहर में तब्दील हो गए। करीब पांच वर्ष से लटका मामला अब सुलझ गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन फ्लैटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 56 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 60 लोगों ने आवेदन किया है। लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed