फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Timur perfume House of Himalayas started marketing Timur perfume waiting for patent Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: हाउस ऑफ हिमालयाज ने शुरू की तिमूर इत्र की मार्केटिंग, बाजार में इतनी कीमत पर है बिक रहा

Mon, 09 Dec 2024 02:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Dec 2024 02:29 PM IST
सार

सगंध पौध केंद्र सेलाकुई ने तिमूर इत्र के पेटेंट के लिए आवेदन किया है। दिसंबर 2023 में देहरादून में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी तिमूर इत्र खूब भाया था।

विज्ञापन
Timur perfume House of Himalayas started marketing Timur perfume waiting for patent Uttarakhand News in hindi
तिमूर इत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग, ब्रांडिंग व पैकेजिंग को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए हाउस आफ हिमालयाज ने तिमूर इत्र की मार्केटिंग शुरू कर दी है। बाजार में पांच हजार रुपये तक में इत्र बिक रहा है। वहीं, सगंध पौध केंद्र सेलाकुई को तिमूर इत्र का पेटेंट मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन

सगंध पौध केंद्र सेलाकुई में प्राकृतिक रूप से उगने वाले तिमूर पर शोध कर बीज से तेल निकाल कर उससे इत्र तैयार किया है। दिसंबर 2023 में देहरादून में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी तिमूर इत्र खूब भाया था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कई मंचों पर उत्तराखंड के तिमूर इत्र का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने इसकी मार्केटिंग व ब्रांडिंग को बढ़ावा देने की बात कही है। प्रदेश सरकार ने हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड के तहत तिमूर इत्र की मार्केटिंग शुरू कर दी है। शुरुआत में गिफ्ट पैक में तिमूर इत्र को शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में विकसित की जा रही है तिमूर घाटी

प्रदेश में अभी तक तिमूर का पौधा प्राकृतिक रूप से उगता है। जबकि नेपाल में इसकी व्यावसायिक खेती होती है। औषधीय गुणों से भरपूर तिमूर के बीज का इस्तेमाल स्थानीय लोग मसाले के रूप में करते हैं। अब प्रदेश सरकार तिमूर की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए पिथौरागढ़ जिले में तिमूर घाटी विकसित की जा रही है। सगंध पौध केंद्र सेलाकुई की ओर से 1.50 लाख तिमूर पौधों की नर्सरी तैयार की जा रही है। जिसे अगले साल किसानों को वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बेरियर के पास ही रोका

उत्तराखंड में पहली बार तिमूर के बीज से इत्र बनाया गया है। इत्र के पेटेंट के लिए इंडियन पेटेंट कार्यालय दिल्ली को आवेदन किया गया है। पेटेंट मिलने के बाद इत्र पर किए गए शोध को सार्वजनिक करने से अधिकार सुरक्षित रहेंगे। साथ ही इत्र की मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। -नृपेंद्र सिंह चौहान, निदेशक, सगंध पौध केंद्र सेलाकुई



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed