{"_id":"6756a6fe364862615601223c","slug":"bomb-blast-threat-to-blow-up-dehradun-airport-airport-terminal-evacuated-jollygrant-uttarakhand-news-in-hindi-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बैरियर के पास ही रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बैरियर के पास ही रोका
Mon, 09 Dec 2024 02:37 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:37 PM IST
सार
देहरादून एयरपोर्ट आने वाले हवाई पैसेंजरों, कार चालकों आदि को एयरपोर्ट टोल बेरियर के पास ही रोक दिया गया है। विमानों के अंदर बम होने की धमकी कई बार पहले भी मिली थी लेकिन इससे पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली करा दिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर जितने भी एयरपोर्ट कर्मी, एयरलाइंस कर्मचारी और हवाई पैसेंजर थे उन सभी को बाहर कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से एयरपोर्ट टर्मिनल को घेर लिया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट टर्मिनल पर इस समय तमाम सुरक्षा एजेंसियां धमकी की जांच कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट आने वाले हवाई पैसेंजरों, कार चालकों आदि को एयरपोर्ट टोल बैरियर के पास ही रोक दिया गया है। विमानों के अंदर बम होने की धमकी कई बार पहले भी मिली थी, लेकिन इससे पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...चारों धामों में बर्फबारी: बढ़ी ठिठुरन...पर्यटकों का इंतजार भी हुआ खत्म, 20 तस्वीरों में देखें ये खूबसूरत नजारा
विज्ञापन
इस बार पूरा टर्मिनल खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। किसी को भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट व ऑपरेशन पूरी तरह ठप पड़ा है।