फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tilu Rauteli Award : 22 brave women will get Tilu Rauteli Award today

तीलू रौतेली सम्मान: भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना सहित उत्तराखंड की 22 वीरांगनाओं काे मिला उनके संघर्ष का सम्मान

Sun, 08 Aug 2021 03:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 03:34 PM IST
सार

विभाग की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
Tilu Rauteli Award : 22 brave women will get Tilu Rauteli Award today
22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आठ अगस्त यानी आज प्रदेश सरकार ने राज्य की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले साल से पुरस्कार की धनराशि 51000 रुपए किए जाने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन को मातृशक्ति ने आगे बढ़ाया, खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा कांड जैसे आंदोलनों में मातृशक्ति का बड़ा योगदान रहा है। महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करते हुए वह खुद सम्मानित हो रहे हैं। इस दौरान घोषणाओं को लेकर वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मात्र घोषणाएं हुईं, पर काम कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार नई खेल नीति लेकर आ रही है। खिलाड़ी बेहतर तैयारी कर सकें, इसके लिए सरकार इस नीति में फूड सप्लीमेंट की भी व्यवस्था करने जा रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिला है। सरकार की ओर से इस साल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए देहरादून से डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, उत्तरकाशी से रीना रावत, हरिद्वार से वंदना कटारिया, चमोली से चंद्रकला तिवारी, ऊधमसिंह नगर से नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी, उमा जोशी, बागेश्वर से रुचि कालाकोटी, ममता मेहता, पौड़ी गढ़वाल से अंजना रावत, नैनीताल से पार्वती किरौला, अल्मोड़ा से कनिका भंडारी, भावना शर्मा, पिथौरागढ़ से बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, चंपावत से रेनू गडकोटी, टिहरी गढ़वाल से पूनम डोभाल को पुरस्कृत किया गया है। 

वहीं आंगनबाड़ी पुरस्कारों के लिए अल्मोड़ा से गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी, चंपावत से पुष्पा पाटनी, गीता चंद, हरिद्वार से गलिस्ता, देहरादून से अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडे, उत्तरकाशी से सुमन पंवार, पौड़ी गढ़वाल से राखी, सुषमा गुसांई, चमोली से आशा देवी, नैनीताल से दुर्गा बिष्ट, ऊधमसिंह नगर से सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास, बागेश्वर से हंसी धपोला, गायत्री दानू, पिथौरागढ़ से हीरा भट्ट, टिहरी से सुषमा पंचपुरी व रुद्रप्रयाग जिले से सीमा देवी को पुरस्कृत किया गया। 

तीलू रौतेली पुरस्कार के चयन पर विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल

वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों को पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने को विपक्षी दलों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अपने नेताओं को खुश करने के लिए पुरस्कार के नाम पर जनता का पैसा लूटा रही है। उधर उक्रांद ने कहा कि पुरस्कार के लिए चयनित सूची में वास्तविक रूप से पात्र महिलाओं की अनदेखी की गई है।  


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से पुरस्कार के लिए जिन 22 महिलाओं के नामों की सूची जारी की गई है, उसमें भाजपा के कुछ अन्य पदाधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। 

तीलू रौतेला पुरस्कार का अपमान कर रही सरकार : आप
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा कि भाजपा सरकार ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए पार्टी के लोगों का चयन किया है। जो इस पुरस्कार का अपमान है।  पुरस्कार के लिए सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, वीरता साहस, खेल, पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन करने के बजाए सरकार ने भाजपा महिला मोर्चा व नेताओं के परिजनों का चयन किया है।

एक तरफ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पुरस्कार दिया गया है तो दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार के लिए चयन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed