फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ticket must be given in city bus.

टिकट नहीं दिया तो सिटी बस वालों की खैर नहीं

Wed, 14 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
ticket must be given in city bus.

नए एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने सिटी बस चालकों को मनमानी पर विराम लगाने की चेतावनी दी है। कहा कि यात्रियों को टिकट नहीं देने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को सिटी बस संचालक एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे से मिले। उन्होंने शहर में दौड़ रहे फर्जी विक्रमों को पकड़ने और प्रेमनगर में नियमों के विरुद्घ दौड़ रही ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अधिकारी ने विक्रमों और सिटी बस संचालकों की खींचतान पर नकेल कसने की बात कही। बस संचालकों ने अधिकारी को गुलदस्ता भी भेंट किया। इस दौरान पंकज गुप्ता, अनुज गोयल, मनमोहन बिष्ट, देवेंद्र गैरोला, अनुज चंदेल, उपेंद्र रावत, राकेश बद्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वाहन सीज, 13 का चालान
एआरटीओ प्रवर्तन ने आईएसबीटी के पास डग्गामार वाहनों की धरपकड़ को अभियान चलाया। यहां पर डग्गामार ट्रैकर, ओवरलोड ट्रक, डिलीवरी वैन, ट्रैक्टर समेत पांच वाहन सीज किए। 13 वाहनों का विभिन्न मदों में चालान किया। अधिकारी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। डग्गामारी बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed