{"_id":"6a622ab9c59bbe19080c7c4c","slug":"three-smart-anganwadi-centers-inaugurated-in-sahaspur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1025029-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सहसपुर में तीन स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सहसपुर में तीन स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण
Thu, 23 Jul 2026 08:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को अपनी सीएसआर पहल के तहत सहसपुर विकासखंड में तीन स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक शिक्षण वातावरण प्रदान करना है। यह परियोजना पंख संस्था के सहयोग से पूरी हुई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, रेनू लांबा ने मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया और पंख संस्था के योगदान की सराहना करते हुए दोनों संस्थाओं को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया। अतिथियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला हैं। गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखती है।
तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। इनमें आकर्षक भित्ति चित्र, रंगीन शिक्षण वातावरण और उन्नत अधोसंरचना शामिल है। आयु-उपयुक्त शिक्षण-अधिगम सामग्री, बेहतर बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ परिसर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनसे बच्चों के सीखने और समग्र विकास के लिए प्रेरणादायक माहौल मिलेगा। लोकार्पण समारोह में मित्सुबिशी एलेवेटर इंडिया के उत्तरी भारत के शाखा प्रमुख पंकज नारंग और पंख संस्था से संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आरती थापा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।