फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   third kedar tungnath gate closed on thursday.

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद

Thu, 30 Oct 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Updated Thu, 30 Oct 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
third kedar tungnath gate closed on thursday.

मध्य हिमालय में स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार मको भोले बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली प्रथम प्रवास के लिए चोपता पहुंच गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को बाबा की डोली भनकुन (बनियाकुंड) और शनिवार को शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी, जहां शीतकाल के छह माह भोले बाबा दर्शन देंगे।

10:30 बजे सुबह बंद हुए कपाट
पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट सुबह 10.30 बजे तुला लग्न में बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न कराई गई। सुबह छह से सात बजे तक लगभग 100 श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


आठ से नौ बजे तक भोले को इस वर्ष की यात्रा का अंतिम भोग लगाया गया। 10 बजे तक मंदिर में विभिन्न प्रकार की पूजाएं संपन्न कराई गई।

चोपता पहुंची डोली
इसके पश्चात भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को समाधि रुप देते हुए बुग्यालों में उगने वाले श्वेत पुष्पों से ढक दिया गया। साढे़ 10 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। चल विग्रह डोली ने मंदिर की तीन बार परिक्रमा करने के बाद शीतकालीन प्रवास के लिए प्र्रस्थान किया। मध्याह्न लगभग 12 बजे डोली चोपता पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed