फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft from the house of a retired employee and a physician

Dehradun News: सेवानिवृत कर्मचारी और फिजिशियन के बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 25 Nov 2025 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Theft from the house of a retired employee and a physician
- सेवानिवृत कर्मचारी रिश्तेदार और फिजिशियन भाई की शादी में गए थे
विज्ञापन


- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर-हकुमतपुर में सेवानिवृत कर्मचारी और विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के दिनकर विहार में उप जिला अस्पताल के फिजिशियन के बंद मकान से चोर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के दौरान सेवानिवृत कर्मचारी रिश्तेदार और फिजिशियन भाई की शादी में शामिल होने देहरादून गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शंकरपुर-हकुमतपुर निवासी भागचंद रमोला ने शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को वह परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून गए थे। 23 नवंबर की सुबह 11:15 पर वापस लौटे तो देखा कि घर से आभूषण और नकदी गायब है। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए सामान की जानकारी वह परिवारजनों से पूछने के बाद उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि दिनकर विहार निवासी डॉ. उमंग नौटियाल ने शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भाई डॉ. शुभम नौटियाल का विवाह 22 नवंबर को था। वह 18 नवंबर को अपने आवास पर ताला लगाकर देहरादून गए थे। 24 नवंबर की शाम लौटे तो घर पर काम करने वाले जसपाल वर्मा ने उन्हें बताया कि खिड़की खोलकर किसी ने चोरी की है। सूचना पर पुलिस के आने के बाद उन्होंने देखा तो आलमारी का लॉकर तोड़कर 3.30 से 4.30 लाख रुपये के करीब धनराशि और अन्य सामान चोरी हो गए हैं। सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मकानों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए है। जल्द ही दोनों चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed