{"_id":"654e7a30ac9cd5c86803d1e4","slug":"the-water-crisis-is-not-going-away-in-gram-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-285354-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्योहारी सीजन में पानी के लिए तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्योहारी सीजन में पानी के लिए तरस रहे लोग
विज्ञापन
Iलो प्रेशर की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत नवाबगढ़ के लोगI
ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में पानी का संकट दूर नहीं हो रहा है। लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। करीब तीन दिन से कई इलाकों में लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। टंकियों में पानी नहीं चढ़ रहा है। जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने पेयजल आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है।
करीब एक सप्ताह पहले क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने वाले नलकूप का मीटर फुंक गया था। तब भी गांव में तीन दिन पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही थी। विभाग ने मीटर को ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी थी, लेकिन तब से घरों में लो प्रेशर की समस्या बनी हुई।
डॉक्टरगंज, पुल नंबर-एक, रामगढ़ के करीब 500 परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। प्रधान सबाना मलिक का कहना है कि इसे लेकर जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आए दिन गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी पप्पू यादव, नैना देवी, निर्मला, प्रवीण का कहना है त्योहारी सीजन में भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोगों को सिर्फ पीने लायक ही पानी मिल पा रहा है। नलों में लो प्रेशर के साथ पानी आ रहा है। जिस कारण टंकियां नहीं भर पा रही हैं।
जल संस्थान के सहायक अभियंता जयपाल चौहान ने बताया कि मोटर का फ्यूज उड़ गया था। जिसे ठीक करा दिया गया है। कुछ घंटे मोटर के लगातार चलने पर लो प्रेशर की समस्या दूर हो जाएगी।