{"_id":"687fdd7c5cb4c78698061b49","slug":"the-thug-sent-a-maid-prepared-lunch-and-left-after-asking-her-to-bring-tea-dehradun-news-c-5-1-drn1031-745181-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ठग ने भेजी कामवाली, लंच बनाया और चाय लाने की कहकर चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ठग ने भेजी कामवाली, लंच बनाया और चाय लाने की कहकर चली गई
विज्ञापन
Iगठिया की बीमार 75 वर्षीय महिला से ठग लिए 47 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
I
Iवसंत विहार क्षेत्र की रहने वाली 75 वर्षीय महिला से कामवाली दिलाने के नाम पर 47 हजार रुपये ठग लिए गए। ठग ने बाकायदा अपने एक एजेंट के माध्यम से कामवाली को महिला के घर तक भेजा। उसने लंच बनाया और चार बजे चाय लेकर आने का कहकर रफूचक्कर हो गई। महिला ने फोन लगाया तो बंद निकला। पीड़िता की शिकायत पर अब वसंत विहार पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
I
I
Iइंस्पेक्टर वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि 75 वर्षीय महिला बीते 30 सालों से गठिया बीमारी से ग्रसित हैं। वह चल फिर नहीं सकतीं। उन्होंने इंटरनेट पर कामवाली की तलाश की। इस पर उनसे होम केयर प्लेसमेंट सेंटर दिल्ली के शुभम गुप्ता ने संपर्क किया। गुप्ता ने महिला से कुल 47 हजार रुपये की मांग की। इसमें नौ हजार रुपये प्रतिमाह कामवाली की तनख्वाह तय हुई। कुल रकम में 10 हजार रुपये तनख्वाह एडवांस, एक हजार रुपये कमीशन और 36 हजार रुपये किराया देना तय हुआ। गत 18 फरवरी को गुप्ता ने कंचन नाम की कामवाली को अपने साथी दीपक के साथ महिला के घर भेजा।
I
I
I
Iउस वक्त कंचन के पास आधार कार्ड नहीं था और बाकी कागजात भी नकली लग रहे थे। इस पर महिला ने शुभम गुप्ता को फोन किया तो उसने कहा कि वह तीन दिन के भीतर सभी कागज भिजवा देगा। महिला शारीरिक रूप से दुर्बल थीं तो उन्होंने उस वक्त कंचन को काम पर रख लिया। उन्होंने बताई गई रकम दीपक को दे दी और इसकी रसीद भी लिखवा ली। इसके बाद कंचन का फोटो लेकर भी सुरक्षित रख लिया। उसी दिन कंचन ने महिला के लिए दोपहर का खाना बनाया और कमरे में चली गई।
विज्ञापन
I
Iउसने कहा था कि वह चार बजे चाय लेकर आएगी लेकिन पता नहीं कैसे वहां से भाग निकली। जब वह पांच बजे तक नहीं आई तो इधर-उधर देखा। इसके बाद फोन किया तो बंद निकला। इंस्पेक्टर रावत ने बताया कि फोन नंबर और फोटो के आधार पर मामले में कंचन और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।I