फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Ex-serviceman cheated of Rs 40 lakh in name of selling land

Dehradun Crime: जालसाजों के चंगुल में फंसे रिटायर्ड पूर्व सैनिक, जमीन बेचने के नाम पर ठगे 40 लाख

Sun, 10 Mar 2024 12:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई। उसके बारे में पता चला कि वह जमीन दो व्यक्तियों को बेची गई है। बताया कि जमीन की एवज में 40 लाख का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
Dehradun Crime News  Ex-serviceman cheated of Rs 40 lakh in  name of selling land
धोखाधड़ी - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

सेवानिवृत्त फौजी शहर के जालसाजों के चंगुल में फंस गए। उनसे जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि पहले एक जमीन दो के नाम करके धोखाधड़ी की गई और बाद में सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कराकर फर्जीवाड़ा किया गया।

विज्ञापन


रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पूर्व सैनिक बालक रामभट् निवासी आमवाला तरला रायपुर देहरादून की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दंपती नीरज शर्मा, आशू शर्मा के अलावा ज्योति पंवार निवासी शिव गंगा डांडा लखौड़ रायपुर देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि आशु शर्मा पत्नी नीरज शर्मा से साल 2014-2015 में ज्योति पंवार के माध्यम से बडयासू में जमीन खरीदने की बात तय की थी। पैसा लेकर तय समय पर रजिस्ट्री नहीं की गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: खंडूड़ी के जाने से बदले टिकट की दावेदारी के समीकरण, कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई। उसके बारे में पता चला कि वह जमीन दो व्यक्तियों को बेची गई है। बताया कि जमीन की एवज में 40 लाख का भुगतान किया गया था। इसके बाद दूसरी जमीन दी गई। जिसका डिमार्केशन कराना शुरू किया तो पुलिस ने काम रुकवा दिया। बताया कि जमीन सरकारी है। इस दौरान आरोपी ने कई बार अपने ठिकाने बदले। आज वह जमीन नगर निगम के कब्जे में है। साल 2022 में आरोपी ने 40 लाख के चेक दिया और कहा कि 2023 जून में लगाना। यह चेक दो बार बाउंस हो गया। इसकी शिकायत एसपी और डीएम से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed