फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The protest and gradual fast of students associated

Dehradun News: कल से महाविद्यालय में तालाबंदी करेंगे एबीवीपी के छात्र

Mon, 19 Feb 2024 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
The protest and gradual fast of students associated
I- 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर एबीवीपी ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबीजीI
विज्ञापन


वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में एबीवीपी से जुड़े छात्रों का धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। मंगलवार से महाविद्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया।


छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने कहा कि 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। क्षेत्र का सबसे बड़ा महाविद्यालय होने के बावजूद यहां सुविधाओं का घोर अभाव है। छात्र अपने रुचि के अनुरूप विषयों का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। स्नातक कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्ट, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सेना विज्ञान, विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस और स्नातकोत्तर कला संकाय में शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र जैसे विषय नहीं हैं। वनस्पति और जंतु विज्ञान की पढ़ाई के लिए छात्रों को देहरादून जाना पड़ता है। रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती नहीं की जा रही है। छात्रावास में वार्डन की तैनात नहीं की गई है। जौनसार बावर के छात्रों को पढ़ाई के लिए किराये पर कमरे लेने पड़ते हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में महासचिव प्रियांशु चौहान, कोषाध्यक्ष वंशिका दयाल, लक्ष्मी वर्मा, राहुल तोमर, पलक, यशवर्धन भट्ट, प्रवीन सुमाण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed