{"_id":"692c5878161c6096b30620a9","slug":"the-governor-of-goa-who-was-on-a-visit-to-uttarakhand-visited-the-raj-bhavan-dehradun-news-c-5-drn1043-846167-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड दौरे पर आए गोवा के राज्यपाल ने किया राजभवन का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड दौरे पर आए गोवा के राज्यपाल ने किया राजभवन का भ्रमण
विज्ञापन
फोटो
-राजभवन परिसर की सफाई व्यवस्था व हरियाली को खूब सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड दौरे पर आए गोवा के राज्यपाल पी. अशोक गजपति राजू ने राजभवन का भ्रमण किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपालों ने उच्च शिक्षा, नवाचार, तकनीकी प्रगति, युवाओं के कौशल, महिला सशक्तीकरण और सतत एवं समावेशी विकास के विषयों पर चर्चा की।
गोवा के राज्यपाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रकृति से जुड़ी और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत बताया। उन्होंने राजभवन स्थित राजलक्ष्मी गौशाला, राजा भगीरथ उद्यान, योगा केंद्र, नक्षत्र वाटिका, बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया।
वहीं, जम्मू व कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए श्रीनगर की अपनी पुरानी यादों व अनुभवों को साझा किया। उन्होंने राजभवन परिसर में स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और राजभवन परिसर में स्थित योगा केंद्र, राजा भगीरथ उद्यान, नक्षत्र वाटिका, बोनसाई गार्डन इत्यादि का भ्रमण किया। उन्होंने कहा, राजभवन में विविध जड़ी बूटी के उद्यान, आयुर्वेद और आध्यात्म से संबंध रखने वाले ऋषियों व संतों के नाम से उद्यान का नामकरण दर्शाता है कि राजभवन अपने देश के संतों और महापुरुषों के योगदान को सम्मान करता है और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी लेता है।