{"_id":"69d95ad5114d663fc90d05e2","slug":"the-committee-formed-to-select-an-alternative-site-dehradun-news-c-5-1-drn1031-943642-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धरना-प्रदर्शन के लिए कैमल बैक हवाघर का चयन, विरोध भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धरना-प्रदर्शन के लिए कैमल बैक हवाघर का चयन, विरोध भी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
Iकमेटी के चयन पर सवाल उठाते हुए लोगों ने जताई आपत्ति, कहा-मंजूर नहींI
धरना-प्रदर्शन के वैकल्पिक स्थल चयन के लिए बनी समिति ने मसूरी में कैमल बैक हवाघर का सर्वसम्मति से चयन किया है। वहीं इसको लेकर स्थानीय आंदोलनकारियों, सभासदों ने विरोध दर्ज किया है।
पर्यटन स्थल मसूरी में धरना-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थल के चयन के लिए बनी समिति में नगर अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक शामिल हैं। समिति द्वारा संयुक्त निरीक्षण करके सर्वसम्मति से सार्वजनिक सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए कैमल बैक के हवा घर को चयनित किया है।
दूसरी ओर राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने ऐतिहासिक बहुगुणा पार्क को धरना स्थल बनाने के प्रशासन के आदेश को अस्वीकार्य बताया। साथ ही कहा कि कैमल बैक के हवाघर के इतिहास की जानकारी कमेटी को नहीं है। एक मात्र बचे हुए प्राकृतिक पर्यटन स्थल ऐतिहासिक कैमल बैक के हवाघर सहित आसपास की शांत वादियों का वातावरण खराब करने का अधिकार किसी के पास नहीं है। हवाघर को धरना स्थल बनाने के आदेश का विरोध किया जाएगा। सभासद गीता कुमाईं ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा कि कैमल बैक रोड के हवाघर को धरना स्थल चयनित करने पर लोगों को घोर आपत्ति है। उन्होंने मांग उठाई कि शीघ्र धरना स्थल की सूची से कैमल बैक को हटाया जाए।