फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The body of a utility driver was found in suspicious

Dehradun News: संदिग्ध स्थिति में छानी में मिला यूटिलिटी चालक का शव

Tue, 30 Jan 2024 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a utility driver was found in suspicious
I- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गांव के ही रहने वाले भाई-बहन पर लगाया आरोप
विज्ञापन

I

थाना क्षेत्र के म्यूंडा गांव स्थित छानी में सोमवार को संदिग्ध हालत में एक यूटिलिटी चालक का शव मिला। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले भाई-बहन पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के चेहरे और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भिजवा दिया है। मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल राणा ने बताया कि सोमवार की सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के म्यूंडा गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। शव को छानी में रखा गया है। पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। वहां मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने के बाद गुस्साए लोग शांत हुए।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू दास (32), निवासी ग्राम सिलामू के रूप में की गई है। परिजनों के आरोप के आधार पर जांच शुरू कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मृतक के भाई सुभाष ने पुलिस को तहरीर देकर म्यूंडा गांव के रहने वाले एक युवक, उसकी बहन और कुछ अन्य लोगों पर सोनू की हत्या का आरोप लगाया है। सोनू पेश से चालक था। वह बीते रविवार की रात को यूटिलिटी लेकर म्यूंडा गांव गया था। मृतक शादीशुदा था। उसके दो बच्चें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed