{"_id":"680bdcec4c86676c060436d4","slug":"the-accused-of-murder-in-the-de-addiction-center-were-sent-to-jail-dehradun-news-c-5-1-drn1031-674087-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशामुक्ति केंद्र में हत्या के आरोपियों को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशामुक्ति केंद्र में हत्या के आरोपियों को भेजा गया जेल
विज्ञापन
I
II
I
I
I
Iआपसी विवाद में केंद्र में भर्ती मेरठ निवासी व्यक्ति की कर दी थी हत्या
I
Iप्रेमनगर स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती मेरठ के अजय कुमार की हत्या के दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही अजय कुमार के परिजन पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को अपने साथ मेरठ ले गए।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अजय कुमार को मांडूवाला स्थित नशामुक्ति केंद्र में गत आठ अप्रैल को भर्ती किया गया था। केंद्र का एक कर्मचारी चाय लेकर कमरा नंबर आठ में गया तो उसने देखा कि अजय कुमार खून से लथपथ पड़े हुए हैं। यह देखकर कर्मचारी ने संचालक रविंद्र कुमार को सूचना दी। जांच की गई तो पता चला कि अजय कुमार की मृत्यु हो चुकी है। प्राथमिक पड़ताल के बाद ही पुलिस ने वहां इलाज करा रहे पंजाब के बठिंडा के रहने वाले गुरदीप सिंह और हरमनदीप सिंह को हिरासत में ले लिया। ये दोनों स्मैक के लती हैं। एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों ने अजय के मुंह पर तकिया रखकर चम्मच से गर्दन और सीने पर कई वार किए।
I
Iइससे अजय कुमार की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि इन दोनों का अजय कुमार से झगड़ा होता था। अजय कुमार ने एक दिन पहले भी इनसे गाली गलौज की थी। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को अजय कुमार के शव का डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के दौरान पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है। परिजन शव को मेरठ ले गए हैं।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
I
I
Iनशामुक्ति केंद्र की हो रही है जांच
I
I
I
Iइस मामले में पुलिस ने नशामुक्ति केंद्र की जांच भी शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि मौके पर सुरक्षा गार्ड नहीं था। ऐसे में जांच का विषय है कि इतनी बड़ी संख्या में इलाज करा रहे लोगों की सुरक्षा में कोई गार्ड क्यों नहीं था। साथ ही इस केंद्र के दस्तावेज की जांच भी प्रशासन के माध्यम से की जा रही है। जल्द ही यदि कोई खामी पाई गई तो संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।I