{"_id":"d996c4ae6432b70a6ae65b93db37fe01","slug":"tet-form-is-not-available-in-postoffice","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में नहीं मिलेंगे टीईटी के फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में नहीं मिलेंगे टीईटी के फार्म
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 22 Sep 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रथम में आवेदन के लिए पुन: मौका दे दिया है, जबकि टीईटी द्वितीय के लिए फॉर्म भरने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव डा. डीके मथेला ने बताया कि टीईटी प्रथम के आवेदन फॉर्म सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को भेजे जा रहे हैं। वहीं से इनकी बिक्री होगी।
विज्ञापन
5 सितंबर से चार अक्तूबर
ये फॉर्म बोर्ड मुख्यालय रामनगर समेत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुखरौ कोटद्वार में भी मिलेंगे। बिक्री की अवधि 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक होगी।
फॉर्म का मूल्य सामान्य वर्ग के लिए 640, अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 340, विकलांगों के लिए 240 रुपये होगी। भरे गए फॉर्म 8 अक्तूबर तक बोर्ड मुख्यालय पहुंच जाने चाहिए।
विज्ञापन
फॉर्म डाकघर में नहीं मिलेंगे
उन्होंने बताया कि बीए में 45 प्रतिशत से कम प्राप्तांक वाले अभ्यर्थी भी टीईटी प्रथम के लिए फॉर्म भर सकते हैं, जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
जबकि पहले सिर्फ टीईटी द्वितीय का फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी भी इसे भर सकते हैं, लेकिन टीईटी द्वितीय के लिए फॉर्म भरने का दूसरा मौका इस बार नहीं मिलेगा। इस बार टीईटी के फॉर्म डाकघर में नहीं मिलेंगे।