टीईटी की परीक्षा देंगे 29 हजार परीक्षार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आज मंगलवार होने वाली टीईटी की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दून में इसके लिए 38 और ऋषिकेश में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एसडीएम और तहसीलदार सेक्टर मजिस्ट्रेट
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक केएस रावत ने बताया कि 29 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। टीईटी प्रथम की परीक्षा सुबह दस बजे से और द्वितीय दो बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा के लिए एसडीएम और तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
प्रिंसिपल बने पर्यवेक्षक
स्कूल प्रिंसिपलों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने बताया कि टीईटी प्रथम के लिए स्नातक में 45 फीसदी या उससे अधिक की कोई बाध्यता नहीं है। स्नातक एवं बीएड़ कोई भी अभ्यर्थी जिसने परीक्षा के लिए आवेदन किया परीक्षा में बैठ सकता है। दून जनपद में इस तरह के 1502 परीक्षार्थी हैं।
45 प्रतिशत होना अनिवार्य
टीईटी द्वितीय के लिए 45 फीसदी अंकों का होना अनिवार्य है। कोर्ट के टीईटी की द्वितीय परीक्षा के लिए 45 फीसदी अंकों की बाध्यता समाप्त करने के बारे में पूछे जाने पर डीईओ ने बताया कि यह सभी अभ्यर्थियों के लिए किया गया है या नहीं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इस संबंध में शासन स्तर से कोई फैसला आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।