Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital: Birth certificate fee increased 10 times now will have to pay this much money

Doon Hospital: जन्म प्रमाण पत्र शुल्क में हुई 10 गुना बढ़ोतरी, अब माता-पिता को देने होंगे इतने रुपये

Thu, 09 Jan 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 06:23 PM IST
सार

31 दिन से एक वर्ष तक के बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। साथ ही एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
Doon Hospital: Birth certificate fee increased 10 times now will have to pay this much money
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दून अस्पताल में अपने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आने वाले आवेदकों को बड़ा झटका लगा है। इसके शुल्क में सीधे दस गुना बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में इसे बुधवार से लागू किया गया है। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आने वाले आवेदकों की परेशानी तब बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि अब उन्हें जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कई गुना बढ़ी हुई शुल्क का भुगतान करना होगा। एक महीने तक के बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन शुल्क दो रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


Dehradun:  रिस्पना किनारे बसी मलिन बस्तियों पर संकट, एनजीटी ने कहा, कानून केंद्र का चलेगा, मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


जबकि 31 दिन से एक वर्ष तक के बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। साथ ही एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को रोज आते हैं कि करीब 70 आवेदन : दून अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रोज करीब 70 नए आवेदन आते हैं। इनमें से 25 से 30 बच्चों के उसी दिन जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। जबकि अन्य लोगों को आगे की तारीख दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed