{"_id":"9434dfb72ae3d4815e7f0be242f7442d","slug":"temperature-down-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद लुढ़का पारा, ठंडी हवाओं ने मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद लुढ़का पारा, ठंडी हवाओं ने मारा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Dec 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में सोमवार को पारा लुढ़ककर 6 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 5.7 दर्ज किया गया। जैसी कि उम्मीद जताई जा रही थी, दून में सुबह हल्के बादलों के बाद आसमान खुल गया। धूप भी निकली, लेकिन सूरज की तपिश बेहद कम रही। इससे ठंड का मारक असर बना रहा।
विज्ञापन
पढ़ें,बीआरओ से सड़क छीनने के प्रस्ताव पर सरकार हिली
विज्ञापन
ठंडी हवाओं के चलते लोगों की कंपकपी छूटती रही। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 97, जबकि न्यूनतम 49 दर्ज किया गया।
ठंड बढ़ने की संभावना
मंगलवार को भी मौसम खुला रहेगा, लेकिन हवाओं के चलने से ठंड के बढ़ने की संभावना है। प्रदेश भर में मौसम का यही हाल रहने वाला है। इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्के बादल या बूंदा-बांदी रहने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
पढ़ें,पहाड़ में उत्तर प्रदेश के गो तस्कर सक्रिय
दून में दिन के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। पारा तकरीबन छह डिग्री की उछाल लेकर 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है।
पढ़ें,पहाड़ पर बिखरी 'चांदी', झूम उठे सैलानी
उधर, सोमवार को सूरज के चमकने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। लोग भी आवश्यक कार्यों के लिए बाजारों में निकले, जिससे खासी रौनक दिखाई पड़ी। बीते 24 घंटे के भीतर 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पढ़ें,हैंडलूम एक्सपो में दून पहुंचे देश भर के कारीगर
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार मौसम को देखते हुए फिलहाल दो दिन तक बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।